महोत्सव में 5 से 11 दिसंबर के मुख्य मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शैडयूल जारी, मशहूर फिल्म अभिनेता आशुतोष राणा, प्रसिद्घ कवि डा. कुमार विश्वास, कलाकार मनीषा और एनजेडसीसी व हरियाणा के कलाकार बनेंगे महोत्सव की शान
कुरूक्षेत्र 29 नवंबर उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि अंतर्राष्टï्रीय गीता महोत्सव-2024 में प्रसिद्घ फिल्म अभिनेत्री मीनाक्षी शेषाद्रि मुख्य मंच पर द्रौपदी के रुप में नजर आएंगी। यह फिल्म अभिनेत्री पहली बार अंतर्राष्टï्रीय गीता महोत्सव मेें आएंगी। इस फिल्म अभिनेत्री ने स्वयं महोत्सव में आने का वीडियो क्लिप भी जारी किया है। अहम पहलू यह है कि फिल्म अभिनेत्री मीनाक्षी शेषाद्रि और उनकी टीम के सदस्य 11 दिसंबर को ब्रहमसरोवर पुरुषोतमपुरा बाग के मुख्य मंच पर सायं के समय महाभारत पर आधारित नाटक द्रौपदी की प्रस्तुति देंगी। इस अभिनेत्री का अंतर्राष्टï्रीय गीता महोत्सव में पहुंचने वाले लाखों नागरिक बेसब्री से इंतजार कर रहे है।
उपायुक्त नेहा सिंह ने आज यहां बातचीत करते हुए कहा कि अंतर्राष्टï्रीय गीता महोत्सव-2024 में 5 दिसंबर से 11 दिसंबर तक ब्रहमसरोवर पुरुषोतमपुरा बाग में रोजाना सायं 6:30 बजे होने वाले मुख्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शैडयूल जारी कर दिया गया है। इस वर्ष देश के कोने-कोने से आने वाले पर्यटकों और यात्रियों को पवित्र ग्रंथ गीता के उपदेशों के साथ जोडऩे और महाभारत के अहम यादगार लम्हों से रुबरु करवाने के विषय को लेकर सरकार की अनुमति से सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शेडयूल तैयाार किया गया है और फिल्म जगत के जाने-माने अभिनेता और अभिनेत्रियों को आमंत्रित किया गया है। यह सांस्कृतिक कार्यक्रम इस महोत्सव के मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेंगे।
उपायुक्त ने कहा कि 5 दिसंबर को पुरुषोतमपुरा बाग के मुख्य मंच पर सायं 6:30 बजे तंजानिया और हरियाणा के कलाकारों द्वारा कोरियोग्राफी की प्रस्तुति दी जाएगी। इसके साथ ही 7 दिसंबर को फिल्म अभिनेता आशुतोष राणा व उनकी टीम द्वारा हमारे राम नाटक की प्रस्तुति दी जाएगी। यह नाटक विश्व प्रसिद्घ है और लोग हमारे राम नाटक को देखने के लिए दूर-दूर से पहुंचते है, 8 दिसंबर को एनजेडसीसी के कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति होगी और 9 दिसंबर को प्रसिद्घ कलाकार मनीषा द्वारा महाभारत पर आधारित रेत की कलाकृति की प्रस्तुति होगी और 9 दिसंबर को ही डा. कुमार विश्वास और अन्य कवियों का कवि सम्मेलन होगा। उन्होंने कहा कि 11 दिसंबर को प्रसिद्घ फिल्म अभिनेत्री मीनाक्षी शेषाद्रि द्वारा पुरुषोतमपुरा बाग में सायं 6:30 बजे महाभारत पर आधारित नाटक द्रौपदी की प्रस्तुति होगी।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *