केबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने अंतर्राष्टï्रीय गीता महोत्सव की गीता रन को हरी झंडी देकर किया रवाना, महिला वर्ग में सोनिका और पुरुष वर्ग में रवि बिजना ने जीती गीता रन, गीता रन में सम्मानित किया 4 अंतर्राष्टï्रीय व भीम अवार्डियों को, महिला व पुरुष वर्ग के पहले 10 स्थानों पर आने वाले खिलाडिय़ों को किया सम्मानित
कुरुक्षेत्र 28 नवंबर हरियाणा के सामाजिक, न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि गीता उपदेश स्थली कुरुक्षेत्र की पावन धरा पर भगवान श्री कृष्ण ने अवतार के रुप में आकर पूरे विश्व को पवित्र ग्रंथ गीता के उपदेश दिए। इन उपदेशों के माध्यम से ही पूरे विश्व को शांति पथ पर चलने का संदेश मिला है। इस पवित्र ग्रंथ गीता के उपदेशों को जीवन में धारण करके हर समस्या का समाधान संभव हो सकता है। इन्ही तमाम पहलुओं को जहन में रखकर पूरी मानवता को गीता उपदेशों के प्रति जागरूक करने के लिए ही कुरुक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव जैसे कार्यक्रमों का आयोजन सरकार की तरफ से बड़े स्तर पर किया जा रहा है।
कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी वीरवार को ब्रह्मसरोवर के पुरुषोत्तमपुरा बाग में कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड व जिला खेल विभाग के संयुक्त तत्वाधान में अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव-2024 पर आयोजित गीता रन कार्यक्रम में बोल रहे थे। इससे पहले कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी पुरुष वर्ग की 10 किलोमीटर और महिला वर्ग की 5 किलोमीटर दौड़ को हरी झंडी देकर रवाना किया। इसके उपरांत केबिनेट मंत्री ने पुरुष और महिला वर्ग में पहले 10 स्थानों पर आने वाले खिलाडिय़ों को सम्मानित किया। केबिनेट मंत्री ने दोनों वर्गों में प्रथम स्थान पर आने वाले खिलाड़ी को 31 हजार रुपए, द्वितीय को 21 हजार रुपए, तृतीय को 11 हजार रुपए और अगले 7 स्थानों पर रहने वाले खिलाडिय़ों को 2100-2100 रुपए की नगद राशि देकर सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में ही अंतर्राष्टï्रीय खिलाडिय़ों को भी सम्मान दिया गया।
कैबिनेट मंत्री ने प्रदेश वासियों को अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव-2024 की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने अवतार के रुप में कुरुक्षेत्र की धरा पर पहुंचकर महाभारत युद्घ से पहले अर्जुन के माध्यम से पवित्र ग्रंथ गीता के उपदेश दिए। यह उपदेश पूरी मानवता जाति के लिए आज भी पूरी तरह प्रासंगिक है। इस विषय को केंद्र और प्रदेश सरकार पूरी गंभीरता से लेकर स्कूली पाठ्यक्रम में भी गीता के उपदेशों को शामिल किया गया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के प्रयासों से अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के स्वरुप को ओर बड़ा किया गया है। इस महोत्सव का आयोजन 5 देशों में भी किया जा चुका है और आने वाले समय में महोत्सव के स्वरुप को ओर बड़ा किया जाएगा। इस प्रकार के कार्यक्रमों को युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति और संस्कारों से जुडने का अवसर मिलता है।
अतिरिक्त उपायुक्त सोनू भट्टï ने मेहमानों का स्वागत करते हुए कहा कि उपायुक्त नेहा सिंह के मार्गदर्शन में अंतर्राष्टï्रीय गीता महोत्सव के तमाम प्रबंध पूरे किए गए है और इस महोत्सव में गीता रन युवाओं के लिए सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र रहता है और इस दौड़ में हजारों युवाओं और बुजुर्गों  ने भी जोश के साथ भाग लिया। केडीबी के मानद सचिव उपेंद्र सिंघल ने मेहमानों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की तरफ से गीता रन में हजारों खिलाडिय़ों, नागरिकों और सीनियर सिटीजन ने बड़े जोश और उत्साह के साथ दौड़ लगाई। इस महोत्सव का आगाज गीता रन के साथ शुरु हो गया है। इस महोत्सव का आयोजन 28 नवंबर से 15 दिसंबर तक किया जा रहा है और मुख्य कार्यक्रम 5 दिसंबर से 11 दिसंबर तक चलेंगे। कुरुक्षेत्र 48 कोस तीर्थ निगरानी कमेटी के चेयरमैन मदन मोहन छाबड़ा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर केडीबी के सीईओ पंकज सेतिया, प्राधिकरण के सदस्य सौरव चौधरी, डा. अवनित सिंह, केडीबी सदस्य विजय नरुला, अशोक रोशा, डा. ऋषिपाल मथाना, डा. एमके मोदगिल, कैप्टन परमजीत सिंह, एचसीएस अधिकारी अनिल यादव, डा. राजेंद्र पराशर, कार्यकारी डीएसओ गौरव शर्मा, अधीक्षक मनोज कटारिया, कोच सुमन कुमारी, अंजू, चांदराम, पूनम शर्मा, सोहन लाल, जितेंद्र आदि प्रशिक्षक मौजूद थे।
महिला वर्ग में सोनिका और पुरुष वर्ग में रवि बिजना ने जीती गीता रन
कार्यकारी जिला खेल अधिकारी गौरव ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव की गीता रन के पुरुष वर्ग में रवि बिजना ने प्रथम, प्रिंस कुमार ने द्वितीय, मोहित तृतीय, मोहन चौथा, वंश पांचवे, राकेश कुमार छटे, आरिफ अली सातवें, विपिन आठवें, सौरव नौवें और गौरव दसवें स्थान पर रहे है। इस गीता रन के महिला वर्ग में सोनिका प्रथम, केएम ज्योति द्वितीय, मोनिका तृतीय, अंजली चौथे, रेखा पांचवे, कविता छटे, रिंपी सातवें, सिमरण आठवें, विजेजा नौवें और स्नेहा दसवें स्थान पर रही। इन खिलाडिय़ों को कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
गीता रन में सम्मानित किया 4 अंतर्राष्टï्रीय व भीम अवार्डियों को
केडीबी के मानद सचिव उपेंद्र सिंघल ने कहा कि कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की तरफ से अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के पहले गीता रन इवेंट में 4 अंतर्राष्ट्रीय अर्जुन और भीम अवार्डियों को सम्मान दिया गया है। इस गीता रन में वॉलीबॉल के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी डा. दलेल सिंह, एथलेटिक्स के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी एवं खेल विभाग के उपनिदेशक मनजीत चहल, एथलेटिक्स के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी संदीप, एथलेटिक्स के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी राजेंद्र को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *