करनाल, 20 नवंबर – करनाल के विधायक श्री जगमोहन आनंद ने कहा कि जिला में डेंगू की रोकथाम और इसके बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा पूरी तैयारी है और नगर निगम द्वारा लगातार फॉगिंग करवाई जा रही है। मौसम में बदलाव को देखते हुए फॉगिंग को और तेज करने के निर्देश दे दिए गए हैं।

विधायक जगमोहन आनंद ने कहा कि डेंगू के नियंत्रण के लिए सरकार की ओर से व्यवस्था पूरी है। शेड्यूल बनाकर लगातार फॉगिंग की जा रही है। इसके अलावा, घरों में जाकर भी चेक किया जा रहा है कि गमलों, कूलरों इत्यादि में पानी इकठ्ठा न हो और मच्छर न पनपे।

उन्होंने कहा कि मौसम के बदलाव को देखते हुए भी अब फॉगिंग में और तेजी लाई जाएगी, इसके लिए भी निर्देश दे दिए गए हैं। इसके अलावा नगर निगम वार्ड वाइज फागिंग के लिए शेड्यूल भी जारी कर रहा है। शहर की हर गली मोहल्ले में फॉगिंग तेज करने के लिए निर्देश दिए गए हैं, ताकि डेंगू के मच्छरों से निजात मिले।

विधायक जगमोहन आनंद ने कहा कि डेंगू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों को लगातार जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया कि वे घरों में ध्यान रखें और पानी एकत्र न होने दें। यदि कहीं पानी खड़ा हुआ दिखाई दे तो तुरंत सफाई करें, ताकि मच्छर पैदा न हो सकें।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *