नगर निगम आयुक्त सचिन गुप्ता ने मोबाईल शौचालयों की मुरम्मत करने के दिए आदेश, मृत पशुओं का उठान करने के लिए शीघ्र जारी किया जाएगा टैंडर, फोगिंग के कार्य में तेजी लाने के दिए  आदेश, स्वच्छता अभियान में जोड़ा जाए आम नागरिक को
अंबाला, 19 नवम्बर।
 नगर निगम आयुक्त सचिन गुप्ता ने कहा कि घर घर से क चरा एकत्रित करने वाले नगर निगम और नगर परिषद् के टिप्परों पर निगरानी रखने के लिए जीपीएस सिस्टम लगाया जाएगा। इस प्रणाली से टिप्पर के हर गलि मोहल्लें में पहुंचने पर जानकारी अधिकारियों के पास होगी। इस योजना से कोई भी टिप्पर चालक बहाना नहीं लगा पाएगा और किसी भी नागरिक की शिकायत पर टिप्पर पर मोहल्लें में पहुंचने का पता लग पाएगा।
आयुक्त सचिन गुप्ता मंगलवार को नगर निगम कार्यालय अम्बाला शहर व अम्बाला छावनी के मुख्य सफाई निरीक्षकों व अधिकारियों की बैठक को सम्बोधित कर रहें थे। इससे पहले नगर निगम आयुक्त ने अम्बाला शहर और छावनी की सफाई व्यवस्था के बारे में फीडबैक ली और सफाई व्यवस्था में आ रही दिक्कतों के बारे में जाना। उन्होंने मुख्य सफाई निरीक्षको, सफाई निरीक्षक, सहायक सफाई निरीक्षक को निर्देश दिये गयें कि अम्बाला शहर व अम्बाला छावनी में सफाई का विषेश ध्यान रखा जायें। इससे जिले के शहरी क्षेत्रों में कचरे के उठान में कार्यरत गाडिय़ो में जीपीएस सिस्टम लगाया जाए। इस प्रणाली से सहजता से पता लग सकेगा कि इन गाडिय़ों द्वारा कचरा उठाया जा रहा है या नहीं।
उन्होंने कहा कि वार्ड वाईस कमेटियों का गठन किया जाए और हर वार्ड में आंकलन किया जाए कि वार्ड से कितनी मात्रा में और कितने कचरे का उठान कार्य किया जा रहा हैं। इस शहर में मोबाईल शौचालय की मुरम्मत करवाई जाए और सभी कमियों को दूर किया जाए। शहर में मृत पशुओं को उठाने के लिए अम्बाला शहर व अम्बाला छावनी में टैण्डर लगाया जायें। इसके साथ ही गुड गर्वनेंस प्रोजैक्ट पर अच्छा कार्य किया जायें। उन्होंने कहा कि डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियों की रोकथाम के लिए अम्बाला शहर व सदर में फोंगिंग के कार्य में तेजी लाई जाए। इस जिले के शहरी क्षेत्र में स्वच्छता की मुहिम को जन आन्दोलन बनाने के लिए शहर के आम नागरिक का सहयोग लिया जाए।  इसके साथ आयुक्त नगर निगम द्वारा सभ ी एन.जी.ओ. से सहयोग देने हेतू कहा गया है कि जिस भी प्वाईट पर कचरा मिले आप नगर निगम को सूचित करें। इस जिले में शहरी क्षेत्र से सूचना मिलने पर 2 घण्टे के अन्दर-2 कचरा उठाया जायेगा।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *