बड़ौली ‘‘सेवा ही संगठन’’ के मूलमंत्र पर चलते हुए भाजपा के कार्यकर्ता जनसेवा के कार्य कर रहे हैं : बड़ौली
 
कुरुक्षेत्र , 18 नवम्बर : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने कहा है कि पार्टी की ओर से प्रदेशभर में सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। जनता का हर वर्ग पार्टी के सदस्यता अभियान में रूचि दिखाकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहा है। प्रदेश के 20 हजार 600 से अधिक बूथों पर सदस्यता अभियान जोर शोर से चल रहा है। प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली सोमवार को कुरुक्षेत्र के भाजपा कार्यलय में सदस्यता अभियान बारे बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सुशील राणा ने की। जिला अध्यक्ष सुशील राणा ने पुष्पगुछ भेंट करके प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया।प्रदेश उपाध्यक्ष वेदपाल एडवोकेट,प्रदेश महामंत्री अर्चना गुप्ता,विधायक जगमोहन आनंद,पूर्व राज्य मंत्री सुभाष सुधा,सुभाष कलसाना, जय भगवान शर्मा,अशोक गुर्जर व राहुल राणा ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि नए सदस्य छह वर्ष के लिए बनाए जा रहे हैं। पार्टी ने सदस्यता फार्म के साथ पूरा ब्यौरा दिया है ताकि सदस्य बनने वाला पहले पूरी जानकारी लेकर सदस्यता ग्रहण करें। प्रदेश अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि चुनाव के दौरान जो लोग पार्टी छोड़ गए थे, उन्हें हम पार्टी का पटका पहनाकर पार्टी में शामिल नहीं कर रहे है । उन्होंने कहा कि भाजपा निष्ठावान कार्यकर्ताओं की पार्टी है और चुनाव के समय निष्ठा बदलने वाले लोगों के लिए अब कोई जगह पार्टी में नहीं है। मोहनलाल बड़ौली ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता पूरे प्रदेश में पार्टी को मजबूत करने में लगे हैं। जल्दी ही हम सदस्यता अभियान के तय लक्ष्य को प्राप्त कर लेंगे। सदस्यता अभियान का मकसद जनहित के कार्य के लिए संगठन को अधिक से अधिक मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान के माध्यम से कार्यकर्ता संगठन को तो मजबूत कर ही रहे हैं साथ ही सरकार द्वारा किए जा रहे ऐतिहासिक कार्यों को जनता तक पहुंचाकर उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाने में भी मदद कर रहे हैं।
संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन के निर्देशानुसार पार्टी की मजबूती के लिए काम करेंगे। उन्होंने कहा कि बहुत से लोग हैं जो चुनाव के वक्त पार्टी छोड़ गए थे वे अब वापिस आना चाहते हैं, लेकिन संगठन का यह फैसला सही है कि उन्हें पटका पहनाकर फिर से पार्टी में शामिल नहीं किया जाएगा। जिलाध्यक्ष सुशील राणा ने भी कार्यकर्ताओं में सदस्य्ता अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम किया। मंच संचालन जिला महामंत्री तेजीन्द्र गोल्डी ने किया।
सदस्यता अभियान के संयोजक एडवोकेट वेदपाल ने जिले में चल रहे सदस्यता अभियान का पूरा ब्यौरा दिया। उन्होंने बताया कि जिले में सदस्यता अभियान जोरों पर चल रहा है। उन्होंने कहा कि कुरूक्षेत्र में अब तक 50 हजार सदस्य बन चुके हैं और हमें उम्मीद है कि हम जिले में तीन लाख नए सदस्य बना लेंगे। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष ने सदस्यता अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को सम्मानित किया। इनमें पहले नंबर पर सदस्यता अभियान रहे रोहित जिन्हें प्रदेश अध्यक्ष ने सम्मानित किया और उनके कार्य की प्रशंसा की। अधिक संख्या में सदस्य बनाने वाले अन्य कार्यकर्ताओं को भी प्रदेश अध्यक्ष ने सम्मानित किया। इस अवसर पर धर्मबीर डागर,धर्मवीर मिर्ज़ापुर,जिला मीडिया प्रमुख शैलेश वत्स,रामपाल पाली, परमजीत कश्यप,मास्टर सतपाल, गुलशन कलाल माजरा, ललित माट्टा,देवी दयाल घराडसी,विकास शर्मा, ओमवीर लाल्ड, राजेंद्र बाखली,विकास वर्मा सहित अन्य जिला पदाधिकारियों ने पुष्पगुछ देकर स्वागत किया।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *