अनुसूचित जाति के आरक्षण में उपवर्गीकरण किए जाने पर डीएससी समाज की ओर से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का होगा भव्य स्वागत:- मंत्री कृष्ण बेदी 
 
 मंत्री कृष्ण बेदी ने करनाल पहुंचकर लोगों को दिया निमंत्रण, सौंपी डयूटियां।
 
   करनाल, 17 नवम्बर।     हरियाणा के सामाजिक, न्याय एवं अधिकारिता मंत्री  कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों के लिए अनुसूचित जाति के आरक्षण में उपवर्गीकरण किए जाने पर डीएससी समाज की ओर से  मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन करने के लिए धन्यवाद महारैली व महर्षि वाल्मीकि जयंती राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन 24 नवंबर को प्रात: 10 बजे एकलव्य स्टेडियम जींद में किया जाएगा। इस कार्यक्रम को लेकर प्रदेश के लोगों में भारी उत्साह है।
 मंत्री कृष्ण बेदी इस कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर रविवार को स्थानीय भाजपा कार्यालय कर्ण कमल में करनाल जिला की पांचों विधानसभा के प्रतिनिधियों की बैठक में बोल रहे थे। इस बैठक की अध्यक्षता हरियाणा राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष आजाद सिंह ने की। मंत्री बेदी के करनाल आगमन पर डीएससी समाज के लोगों ने फूल मालाओं, गुलदस्तों तथा पगडी पहनाकर गर्म जोशी के साथ स्वागत किया। मंत्री ने इस मौके पर कार्यकर्ताओं को ड्यूटी सौंपी और कहा कि पूरे उत्साह व ढोल नगाड़ों के साथ भारी संख्या में जींद रैली में पहुंचे और हरियाणा की धरती से पूरे देश में डीएससी लागू होने का संदेश जाएं।
 मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अनुसूचित जाति आरक्षण में उपवर्गीकरण को लेकर माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय को देश में सबसे पहले हरियाणा में लागू करने का एक बड़ा ऐतिहासिक फैसला लिया और डीएससी समाज को एक बहुत बड़ी सौगात दी है। सरकार के इस निर्णय से डीएससी समाज के हजारों शिक्षित युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे और युवाओं का भविष्य उज्जवल होगा। ऐसे में डीएससी समाज के लोगों का दायित्व बनता है कि वे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी  का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन करें।   मंत्री ने कहा कि 24 नवंबर को जींद में आयोजित होने वाली धन्यवाद महारैली की गूंज चंडीगढ़ तक ही नहीं बल्कि दिल्ली में बैठी भारत सरकार के कानों तक भी जाए कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की सरकार ने जो ऐतिहासिक निर्णय लिया है उसको लेकर डीएमसी समाज के लोगों द्वारा उत्सव के रूप में खुशी मनाई जा रही है और ऐसी खुशी पूरे देश में मनाई जाए।
 मंत्री कृष्ण कुमार बेदी कहा ने लोगों का आह्वान किया कि धन्यवाद महारैली को लेकर  कार्यकर्ता घर-घर जाकर माता-बहनों बुजुर्गों, नौजवान साथियों व बच्चों को निमंत्रण दें कि वे पूरे परिवार सहित इस रैली में पहुंचे। इसके अलावा धन्यवाद महारैली का सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्म के माध्यम से व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार किया जाए ताकि हर वर्ग के पुरुष, महिला और युवा साथी ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचकर मुख्यमंत्री का धन्यवाद करें।
  बैठक में हरियाणा राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष आजाद सिंह, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री अमरनाथ सौदा, भगवान वाल्मीकि जन कल्याण संघ के अध्यक्ष सुभाष बुम्बक, भाजपा एसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश, महामंत्री कर्मबीर कल्याण व रघुबीर गागट ने भी लोगों से धन्यवाद महारैली में भारी संख्या में पहुंचने की अपील की।
 इस अवसर पर भाजपा के जिला महामंत्री सुनील गोयल, मंडल अध्यक्ष सुनील गुप्ता, पूर्व चेयरमैन ईलम सिंह, भाजपा नेत्री सुनीता अरडाना, प्रशांता चावरिया, गीता परोचा, डीएससी संघर्ष के योद्धा तेजेन्द्र सिंह तेजी, संजय सौदा, गुलजार सिंह, जयपाल सिंह चनालिया, मदन लाल सोढ़ी, मदन लाल नीलोखेड़ी, नवदीप चावरिया, आजाद बलडी, मास्टर बनारसी दास, मंगत राम असंध, भूपेन्द्र डीपी, बबलू प्रधान, संजय प्रधान, कृतिमान सहित डीएससी समाज से जुड़े सभी बिरादरी के सामाजिक नेता मौजूद रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *