कुरुक्षेत्र 16 नवंबर हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने विमला चौहान के पति स्वर्गीय विजय कुमार चौहान के निधन पर शोक व्यक्त किया है और परिवार के सदस्यों के साथ दुख साझा किया। विधानसभा के अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने शनिवार को देर सायं मकान नंबर 409, सेक्टर 13 कुरुक्षेत्र में स्थित निवास पर पहुंचे। अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने स्वर्गीय विजय कुमार चौहान के भाई अशोक कुमार, बेटे राजेश चौहान व पत्नी विमला चौहान और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ दुख साझा किया और परमपिता परमात्मा से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना भी की है।
हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने स्वर्गीय विजय कुमार चौहान के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि मुझे गहरा दु:ख हुआ है। परिवार के किसी सदस्य का निधन उस परिवार के जीवन में ऐसी शून्यता लाता है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है। इस परिवार पर जो दुख की घड़ी इस समय आई है परमात्मा इस दुख की घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करे। परम पिता परमात्मा इस दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दे और परिवार के लोगों को दु:ख सहन करने की शक्ति दे। इस दौरान पशुधन विकास बोर्ड के चेयरमैन धर्मवीर मिर्जापुर, सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष धुमन सिंह किरमच, भाजपा नेता रवि बतान सहित अन्य गणमान्य लोगों ने भी परिवार के सदस्यों के साथ दु:ख साझा किया।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *