रेवाड़ी में गुरु पर्व पर शोभा यात्रा प्रभात फेरी नगर कीर्तन का आयोजन किया गया

रेवाड़ी/ रेवाड़ी में श्री गुरुनानक देव के 555वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में वीरवार की शाम को शहर में नगर कीर्तन और शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। रेवाड़ी के रेलवे रोड स्थित गुरुद्वारे से शुरू कर मुख्य बाजारों से होते हुए शोभा यात्रा निकाली गई तथा करतब दिखाए गए। सिख धर्म के संस्थापक गुरुनानक देवजी के 555 वें प्रकाश पर्व पर कल गुरु पूर्णिमा पर कार्यक्रम किए जाएंगे। गुरुद्वारों में सुबह से शबद-कीर्तन और प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। रेवाड़ी शहर के बारा हजारी स्थित गुरुद्वारा, माडल टाउन स्थित कलगीधर, रेलवे रोड स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह संभा, बावल, धारूहेड़ा आदि स्थानों पर भी सिख समाज के लोगों द्वारा गुरुद्वारों में अरदास की गई।

शोभा यात्रा में श्री गुरु ग्रंथ साहिब को फूलों से सजी पालकी पर विराजमान कर श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ शहर के मुख्य बाजारों में ले जाया गया। जहां पालकी के आगे पारंपरिक वेश-भूषा में सुसज्जित पंज प्यारे शोभायात्रा को सुशोभित कर रहे थे। इस यात्रा में सैकड़ों की संख्या में पहुंची संगत ने लोगों को गुरुनानक देव का अमन और प्रेम का संदेश दिया। इस यात्रा के दौरान पंजाब बैंड और गतका पार्टी का प्रदर्शन मुख्य आकर्षक का केंद्र रहा। नगर कीर्तन में श्री गुरु ग्रंथ साहिब को भव्य पालकी में सजाया गया था। नगर कीर्तन के आगे महिलाएं सफाई कर रही थी। शहर के बारा हजारी गुरुनानक सिंह सभा के प्रधान सरदार प्रीतपाल मिक्का ने कहा कि 555 वर्ष पहले करतारपुर साहेब में गुरुनानक देव जी का जन्म हुआ और आज करतारपुर साहेब का रास्ता खोला जा चुका है और देशभर के लोग वहां जा रहे हैं। मैं उन सभी को बधाई देता हूं। गुरु पूर्णिमा पर शुक्रवार की सुबह बारा हजारी गुरुद्वारे में 10 बजे से कीर्तन हुआ जिसमें कथावाचक अमनदीप जलालाबाद वाले व जलगांव से जुगराज सिंह का जत्था आएं। उसके बाद पूरे दिन लंगर का आयोजन किया जाएगा।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *