करनाल, 14 नवंबर –  स्वच्छ भारत मिशन के तहत शहर को साफ और सुंदर बना बनाए रखने के लिए वाइस चेयरमैन सुभाष चंद्र ने वार्ड नंबर 1 में अभियान की शुरुआत की। इस दौरान उनके साथ नगर निगम की कमिश्नर डॉ वैशाली शर्मा ने भी स्वयं अपने हाथों से कचरा उठाकर लोगों को स्वच्छता को व्यवहार में अपनाने का संदेश दिया। स्वच्छ भारत मिशन की टीम, नगर निगम और वसंत विहार वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्यों ने मिलकर वसंत विहार के मुख्य मार्ग पर पड़े कूड़े कचरे को न केवल साफ किया साथ ही कॉलोनी वासियों  को भविष्य में इस स्थान को गंदा न करने की अपील भी की।
लोगों को संबोधित करते हुए स्वच्छ भारत मिशन हरियाणा के कार्यकारी वाइस चेयरमैन सुभाष चंद्र ने कहा कि साफ सफाई रखना केवल सरकार का काम नहीं है बल्कि यह जनता की भी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि हम सब लोग इस समाज का एक हिस्सा है। जिस तरह से हम अपने घर को साफ सुथरा रखते हैं उसी प्रकार अपनी गली वार्ड और शहर को भी साफ रखना हमारा नैतिक दायित्व है। सुभाष चंद्र ने कहा कि स्वच्छता हमारे व्यवहार का विषय है ऐसे में सभी लोगों को जागरूक करने के लिए आज हमने एक प्रयास किया है। लोग अपने आसपास साफ सफाई रखें ताकि हमारा शहर अपना शहर का वातावरण स्वच्छ और सुंदर सुंदर बना रहे। उन्होंने कहा की जिस तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मिशन को एक जन आंदोलन के रूप में चलाया है उसी तरह से हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी का भी संकल्प है कि हम अपने हरियाणा को पूरी तरह से गंदगी से मुक्त करके रहेंगे। इसमें आप सब की भागीदारी अति आवश्यक है। वाईस चेयरमैन ने कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण में शहर को अव्वल नंबर पर लाने के लिए प्रयास किया जा रहे हैं, इसके लिए शहर के प्रत्येक वार्ड में इस तरह का स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने नगर निगम कर्मचारियों को कॉलोनी और सेक्टरों में साफ सफाई तेज करने के निर्देश दिए वहीं जनता से भी सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा न डालने की बात कही। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान और संकल्पों से इस तरह के कार्यों में भागीदारी करना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। सामूहिक प्रयास स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण बनाए रखने में महत्वपूर्ण अंतर ला सकते हैं। महात्मा गांधी ने अपने आसपास के लोगों को स्वच्छता बनाए रखने संबंधी शिक्षा प्रदान कर राष्ट्र को एक उत्कृष्ट संदेश दिया था। उन्होंने “स्वच्छ भारत” का सपना देखा था जिसके लिए वह चाहते थे कि भारत के सभी नागरिक एक साथ मिलकर देश को स्वच्छ बनाने के लिए कार्य करें।
नगर निगम कमिश्नर डॉ वैशाली शर्मा ने कहा कि हम सब जानते हैं कि स्वच्छता क्यों जरूरी है। जहां स्वच्छता होती है वहां देवताओं का निवास होता है। उन्होंने कहा कि सरकारी अधिकारी तो आते जाते रहेंगे। स्वच्छता का सबसे अधिक फायदा आप लोगों को ही होना है, ऐसे में आप लोगों को जागरूक होना होगा। वैशाली शर्मा ने सब नागरिकों से कूड़ा उचित स्थान पर डालने, अपने परिवेश को साफ-स्वच्छ रखने की बात कही। उन्होंने कहा कि लोगों को न तो स्वयं गंदगी फैलानी चाहिए और न ही किसी और को फैलाने देना चाहिए। निगम कमिश्नर ने अधिकारियों से सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा कचरा व गोबर डालने वाले लोगों को चिन्हित कर उनके चालान काटने के निर्देश दिए। इस मौके पर कॉलोनी वासियों ने घर और निकटतम क्षेत्र में साप्ताहिक आधार पर सफाई जारी रखने की शपथ भी ली।
इस अवसर पर स्वच्छ भारत मिशन के मीडिया कॉर्डिनेटर पवन शर्मा,डीएमसी अशोक कुमार, सीएसआई सरेंद्र चोपडा , निवर्तमान डिप्टी मेयर नवीन , शिक्षाविद संदीप गौतम , अनीता जोशी , सतीश कश्यप , बसंत विहार वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान हरविंदर सिंह मल्ली, सीनियर प्रधान गुलाब पोसवाल, शिवचरण शर्मा ,रणधीर सिंह पंवार,रवि भाटिया ,प्रवीण कुमार, एडवोकेट अशोक कुरलन, गौरव, गुलशन ,एस आई ऊषा ,मनदीप ,  गुरदेव ,  सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *