ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री  अनिल विज ने देश के नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू से दिल्ली में की मुलाकात, कैबिनेट मंत्री  ने केन्द्रीय नागरिक उडडयन मंत्री को अंबाला छावनी के सिविल एयरपोर्ट के उदघाटन का भी दिया न्यौता,
अम्बाला, 12 नवंबर-
 हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि देश के नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू से दिल्ली में अम्बाला एयरपोर्ट से उड़ान शुरू करने की बातचीत की हैं। इस बातचीत के सार्थक परिणाम नजर आएगें और अंबाला छावनी में तैयार हो रहे सिविल एयरपोर्ट के सिक्योरिटी उपकरणों के स्थापित होते ही जहाजों की उड़ान शुरू हो जाएगी। इन उपकरणों शीघ्र स्थापित करने के लिए केन्द्रीय नागरिक उडडयन मंत्री से आग्रह किया है। इसके साथ ही कैबिनेट मंत्री ने केन्द्रीय नागरिक उडडयन मंत्री को अंबाला छावनी के सिविल एयरपोर्ट के उदघाटन का न्यौता भी दिया।,
कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने दिल्ली में केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू से मुलाकात की हैं। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मेरे विधानसभा अंबाला छावनी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की बहुत ही महत्वाकांक्षी योजना उड़ान के तहत एक एयरपोर्ट मंजूर हुआ था। वो बनकर बिल्कुल तैयार हो गया है और सभी प्रकार का सामान लग गया है और जो सिक्योरिटी उपकरण हैं, वो उड्डयन विभाग ने लगाने होते हैंं। उसी के लिए वे आज केन्द्रीय नागरिक उडडयन मंत्री मिले थे कि वे उपकरण लगाए जाएं ताकि हम जल्द ही उडान शुरू कर दें।
उन्होंने कहा कि मैंने उनको न्यौता भी दिया है कि आप आकर हमारे एयरपोर्ट का उदघाटन भी करें।  केन्द्रीय नागरिक उडयन मंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया है कि हम जल्द ही सभी औपचारिकताएं पूरी कर लेगेंं और जैसे ही सिक्योरिटी उपकरण स्थापित हो जाएंगें तो उडान भी शीघ्र ही आंरभ हो जाएगी’’।
’’देश के सभी ऊर्जा मंत्रियों के सम्मेलन में बिजली उत्पादन की लागत को कम करना और जनरेशन को बढाना इत्यादि मुददों पर होनी है चर्चा’’ – विज

आज दिल्ली में देश के सभी ऊर्जा मंत्रियों का एक सम्मेलन है, के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि ’’बिजली उत्पादन की लागत को कम करना और जनरेशन को बढाना इत्यादि मुददों पर इस सम्मेलन में चर्चा होनी है। इस सम्मेलन में उनकी तरफ से अधिकारियों को भेजा गया है क्योंकि उन्हें कहीं ओर जाना इसलिए वे इस सम्मेलन में नहीं जा रहे है’’।

उपभोक्ताओं से विकल्प मांगा जाएगा कि वे प्रीपेड लगाना चाहते हैं या पोस्टपेड मीटर- विज
बिजली के प्रीपेड मीटर के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि ‘‘स्मार्ट मीटर आ गए हैं जिनको हम लगाने जा रहे हैं, और इनके टेंडर भी हो चुके हैं और इनमें प्रीपेड की भी सुविधा है। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं से विकल्प मांगा जाएगा कि वे प्रीपेड लगाना चाहते हैं या पोस्टपेड मीटर लगाना चाहते हैं क्योंकि प्रीपेड में मोबाइल की तरह ही रीचार्ज की सुविधा उपलब्ध होगी’’।

‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 2047 तक विकसित भारत बनाने की बात कही और आज हर प्रदेश का आदमी इस मुददे के साथ चलना चाहता है:- विज

उन्होंने कहा कि ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्ष  2047 तक विकसित भारत बनाने की बात कही और आज हर प्रदेश का आदमी इस मुददे के साथ चलना चाहता है। वो भी चाहता है कि हमारा प्रदेश भी इसके साथ चलें और हम नरेन्द्र मोदी के साथ कदमताल करते हुए आगे बढें ताकि देश और हमारा प्रदेश भी विकसित प्रदेश बनें। उन्होंने कहा कि हमें आजाद हुए 100 साल होने जा रहे हैं लेकिन आज भी मूलभूत सुविधाओं के लिए लोग तरस रहे हैं। मोदी जी ने विकसित भारत बनाने के लिए कदम उठाया हैं कि लोगों को सभी सुविधाएं मिलें’’। उन्होंने कहा कि ‘‘चाहे वो किसी भी प्रदेश में चुनाव हो, हरियाणा में भी जो चुनाव हुआ, हरियाणा में भी इसका बहुत असर देखने को मिला, क्योंकि किसी भी प्रकार से कांग्रेस और विपक्षियों की बातों में लोग नहीं आए। लोगों ने विकास के नाम पर वोट दिया है क्योंकि लोग चाहते हैं हमारा प्रदेश भी विकसित भारत का अंग बनें’’।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *