अम्बाला, 11 नवम्बर: यूएसए निवासी प्रो. सुरजीत सिंह ननुआ, पूर्व सहायक डायरेक्टर विभाग पटियाला ने गुरु नानक देव जी के प्रकाश उत्सव के मौके गुरु ग्रंथ साहिब विद्या केंद्र सेवा समिति रजि. को गांव बहबलपुर में आकर यहां शिक्षा ग्रहण कर रहे बच्चों के साथ कीर्तन किया और उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर प्रो. सुरजीत सिंह ने कहा कि सेवा समिति द्वारा बच्चों को गुरबाणी सिखाने के अतिरिक्त, नशे से दूर रहने, धार्मिक शिक्षा, आवारा पशुओं का इलाज आदि समाज सेवा के सराहनीय कार्य कर रही है। जिसको देखते हुए उनके द्वारा इस संस्था के बच्चों तथा सदस्यों को सम्मानित किया गया है। इस अवसर पर हरप्रीत सिंह मिसल बुडा दल विश्व कथावाचक ने गुरु पर्व पर आधारित कथा तथा कीर्तन सुनाकर सबको निहाल किया। कार्यक्रम का समापन लंगर प्रसाद से हुआ है। इस अवसर पर प्रधान बीबी भूपेन्द्र कौर, डॉ. मदान सिंह सचिव पटियाला, गुरचरण सिंह सेवादार, जगतार सिंह व अन्य संगत मौजूद रही।
