अम्बाला छावनी के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में हर सोमवार प्रात: 10 से दोपहर 12 बजे तक सुनी जाएंगी समस्याएं
समस्याओं का मौके पर ही निदान करने के लिए विभागीय अधिकारियों को भी मौके पर मौजूद रहने के निर्देश दिए
अंबाला, 10 नवम्बर। 
हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज अम्बाला छावनी विधानसभा क्षेत्र की जनता की हर सोमवार को प्रात: 10 से दोपहर 12 बजे तक जन समस्याओं को सुनेंगे।
पत्रकारों से बातचीत के दौरान श्री विज ने बताया कि अम्बाला छावनी विधानसभा क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनने के लिए सोमवार का दिन तय किया है जिसमें विभागीय अधिकारी भी मौके पर ही मौजूद रहेंगे ताकि लोगों की समस्याओं का निदान हो सके। उन्होंने बताया कि केवल अम्बाला छावनी के लोगों की समस्याओं को सुना जाएगा तथा यदि कोई इमरजेंसी है तो जनता के लिए उनके दरवाजे हर समय खुले हैं। मगर, नियमित कार्यों के लिए जनता हर सोमवार प्रात:: 10 से दोपहर 12 बजे तक उनसे मिल सकती है।
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में वह केवल अम्बाला छावनी के लोगों की समस्याओं को ही सुनेंगे, अम्बाला छावनी से बाहर के लोग अपने क्षेत्र के विधायकों को समस्या बताएं या फिर मुख्यमंत्री जी ने समस्याएं सुनने के लिए अलग-अलग फोरम बनाए हैं, वहां लोग अपनी समस्या बता सकते हैं।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *