4 समस्याओं में से 1 समस्या का  हुआ मौके पर निपटारा
कुरुक्षेत्र 4 नवम्बर। जिला नगर योजनाकार पंकज सेतिया ने कहा कि प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार जिले की नगरपरिषद, नगरपालिकाओं तथा बीडीपीओ कार्यालय में लग रहे समाधान शिविरों में आम जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है, प्रॉपर्टी आईडी और स्वामित्व से सम्बन्धित समस्याओं का समाधान मौके पर किया जा रहा है तथा सम्बन्धित अधिकारियों को इस विषय में आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए जा रहे है।
जिला नगर योजनाकार पंकज सेतिया ने सोमवार 4 नवम्बर को बताया कि यह समाधान शिविर नगरपरिषद, नगरपालिका और बीडीपीओ कार्यालय में प्रात: 9 बजे से 11 बजे तक आयोजित किए जा रहे हैं, शिविर में प्रतिदिन सभी सम्बन्धित अधिकारी और कर्मचारी भाग लेकर आमजन की शिकायतों को समझ कर उन्हें बिना किसी परेशानी के मौके पर ही निपटारा करने की दिशा में कार्य भी कर रहे हैं, यदि किसी शिकायत का मौके पर समाधान करना संभव नहीं पाया गया तो उसके लिए तय समय सीमा प्रार्थी को  बताकर उसका समाधान करने की दिशा में आगामी कार्यवाही भी की जा रही है।
जिला नगर योजनाकार पंकज सेतिया सोमवार को नगर परिषद कार्यालय में प्रॉपर्टी आईडी और स्वामित्व योजना से सम्बन्धित आमजन की समस्याओं का समाधान करने उपरांत बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि  जिले की नगरपरिषद, नगरपालिका और बीडीपीओ कार्यालय में समाधान शिविर आयोजित किए गए, इन समाधान शिविरों में कुल 4 समस्याएं आई, जिनमें से 1 समस्या का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया। उन्होंने बताया कि समाधान शिविरों में लगातार समस्याएं कम आ रही हैं, क्योंकि अधिकतर समस्याओं का समाधान किया जा चुका है।
समाधान शिविरों में पहुंचे लोगों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार प्रकट किया कि उन्होंने उनके क्षेत्र में ही प्रॉपर्टी आईडी और स्वामित्व योजना से सम्बन्धित समस्याओं का समाधान करने हेतु यह शिविर  लगाकर उन्हें काफी राहत प्रदान की है। इन शिविरों के माध्यम से काफी लाभ भी मिल रहे हैं।  उन्होंने बताया कि इससे पहले भी जिला स्तर पर समाधान शिविर आयोजित किए जा चुके है। इन शिविरों में भी प्रॉपर्टी आईडी, स्वामित्व योजना सहित अन्य समस्याओं का समाधान किया जाता रहा है, अब ये समाधान शिविर सम्बन्धित नगरपरिषद , नगरपालिका तथा बीडीपीओ कार्यालय में आयोजित किए जा रहे है। इन शिविरों में प्रापॅर्टी आईडी से सम्बन्धित अपनी प्रापॅर्टी में अगर किसी व्यक्ति का नाम, पता, परिवार के सदस्य का नाम, भूमि का क्षेत्रफल, भूमि की फोटो आदि कोई भी समस्या है तो वह व्यक्ति इस शिविर में आकर समस्या को दूर करवा सकता है। इन शिविरों में नगर परिषद कार्यालय में डीएमसी, नगरपालिका कार्यालय में सचिव तथा बीडीपीओ कार्यालय में सम्बन्धित बीडीपीओ समस्याओं को सुन रहे है और उनका समाधान कर रहे है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *