एक नवंबर को परिवहन मंत्री अनिल विज पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस के निकट करेंगे लोकल बस सेवा का उद्घाटन*
*अम्बाला छावनी व सिटी के निवासियों को लोकल बस सेवा प्रारंभ होने पर मिलेगी बड़ी सुविधा*
अम्बाला, 31 अक्टूबर। 
हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिल विज ने कहा कि हरियाणा दिवस पर एक नवंबर से अम्बाला छावनी और अम्बाला शहर के मध्य लोकल बस सेवा की शुरूआत की जाएगी। इस लोकल बस सेवा के प्रारंभ होने से आम नागरिकों को इसका भरपूर लाभ मिलेगा।
अनिल विज शुक्रवार को प्रात: 10 बजे अम्बाला छावनी पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस के निकट लोकल बस सेवा का उद्घाटन अपने कर कमलों से करेंगे। इस बस सेवा के प्रारंभ होने से अम्बाला छावनी व अम्बाला शहर के निवासियों को बड़ी सुविधा मिलेगी और उनको आने-जाने में काफी आसानी होगी।
उन्होंने कहा कि बस सेवा के लिए चार मिनी बस का इस्तेमाल किया जाएगा जोकि शेड्यूल के अनुसार प्रतिदिन चलेगी। उन्होंने बताया कि बस सेवा कलरहेड़ी, डिफेंस कालोनी, तोपखाना क्षेत्र से होती हुई बोह, दलीपगढ़, बब्याल, टांगरी बांध रोड से जगाधरी रोड, महेशनगर, एसडी कालेज, सिविल अस्पताल, गोल चक्कर, कैंट बस स्टैंड, जंडली, मॉडल टाउन, इक्को चौक, प्रेम नगर व अन्य क्षेत्रों से होते हुए अम्बाला शहर बस स्टैंड तक जाएगी। इसी प्रकार वापसी में भी बस इसी रूट से अम्बाला छावनी में अपने अंतिम स्टॉप कलरहेड़ी तक आएगी। उन्होंने बताया प्रतिदिन बसे अपने शेड्यूल अनुसार छावनी व शहर के मध्य नौ चक्कर लगाएगी।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *