कला सृष्टि मंच का रिश्तों को बनाए रखने का प्रयास
कार्यक्रम में 30 व 80 वर्ष आयु वर्ग के लोगों का हुआ खूब धमाल
कुरुक्षेत्र, 28 अक्तूबर : प्रबुद्ध एवं कला प्रेमी लोगों की संस्था कला सृष्टि मंच द्वारा त्यौहारों के मौसम में दीपावली के शुभ अवसर पर रिश्तों को संजोए रखने के लिए सैक्टर 10 स्थित एक होटल में जोत से जोत जलाते चलो कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कला सृष्टि मंच संस्था पिछले कई वर्षों से कव्वाली, गायन, अभिनय, नृत्य व नाटकों के माध्यम से समाज में रंग बिखेर रही है। समाज में रिश्तों के सामंजस्य की विचारधारा को लेकर चल रही है। संस्था के प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय कलाकार बृज शर्मा के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में जोत से जोत जलाते चलो कार्यक्रम में सभी 30 व 80 वर्ष आयु वर्ग के कलाकारों द्वारा गीतों एवं नृत्य के माध्यम से सबका मनोरंजन किया गया। साथ ही खूब धमाल मचाया गया। इस धमाल में डा. स्वरित शर्मा ने अपनी सुपुत्री रीत शर्मा संग डयूल गीत, सौरभ चौधरी, डा. सत्य भूषण, नए सदस्य अश्विनी अरोड़ा, सहदेव शर्मा, सरिता दहिया ने गीतों के माध्यम से कार्यक्रम में उत्साह का सृजन किया। राजेश सिंगला ने जानकारी देते हुए बताया कि डा. स्वरित शर्मा, नीरज आश्री, सपना चावला, कुरुक्षेत्र पैनोरमा एवं विज्ञान केन्द्र निदेशक सुरेश की धर्मपत्नी जयश्री, नुपुर राणा, रश्मि सीकरी, ज्योति आहूजा, रिंकू संजीव छाबड़ा, दीपक शर्मा, सुशील कुमार,  भावना शर्मा, डा. शालिनी शर्मा इत्यादि ने नृत्य के माध्यम से सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम में नगर परिषद थानेसर की निवर्तमान अध्यक्षा उमा सुधा, प्रेरणा संस्था के संस्थापक अध्यक्ष डा. जय भगवान सिंगला, पैनोरमा एवं साइंस केन्द्र के निदेशक सुरेश, गीता जयंती मेला प्राधिकरण के सदस्य सौरभ चौधरी ,शिव कुमार किरमच, मंजू सिंगला, भावना शर्मा, स्वाति गुप्ता, मीरा गौतम, साक्षी गौतम, कमला अरोड़ा, पृथ्वी नाथ गौतम, आशू शर्मा, रमनकान्ता शर्मा, अन्नपूर्णा शर्मा, आशा अरोड़ा, कमल अरोड़ा इत्यादि मौजूद रहे।

फोटो परिचय : कार्यक्रम के अवसर नाचती महिलाएं।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *