करनाल, 24 अक्तूबर- करनाल के विधायक जगमोहन आनंद ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने महंगाई भत्ते (डीए) में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी करके सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को दीपावली की सौगात दी है। यह घोषणा बिल्कुल त्योहारी सीजन में की गई है, जिससे कर्मचारियों को सीधे लाभ मिलेगा।
विधायक जगमोहन आनंद ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा 3 प्रतिशत डीए की घोषणा के साथ अब कर्मचारियों को 50% के बजाय 53% महंगाई भत्ता मिलेगा। यह बढ़ोतरी 1 जुलाई 2024 से प्रभावी होगी। इसका लाभ उन्हें इस महीने के वेतन में ही मिलेगा।
उन्होंने कहा कि इसके साथ-साथ मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राज्य सरकार के ग्रुप डी के नियमित कर्मचारियों को 12,000 रुपये का ब्याज मुक्त फेस्टिवल एडवांस देने का भी निर्णय लिया है। जो स्वागत योग्य है। इससे ग्रुप डी के नियमित कर्मचारियों को ₹15.75 करोड़ रुपये का फायदा होगा और फेस्टिवल एडवांस ब्याज मुक्त होगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नित जन कल्याण के फैसले ले रहे हैं। इसी कड़ी में यह फैसले कर्मचारियों से जुड़े लिए गए हैं।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *