हरियाणा की संस्कृति को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने में रत्नावली महोत्सव का अहम योगदानः प्रो. सोमनाथ सचदेवा
कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने किया रत्नावली पोस्टर का विमोचन
कुरुक्षेत्र, 23 अक्टूबर।
  कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में 25 से 28 अक्टूबर तक होने वाले राज्य स्तरीय रत्नावली समारोह के लिए बुधवार को कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने रत्नावली समारोह के पोस्टर का विमोचन करते हुए कहा कि हरियाणा की संस्कृति को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के रत्नावली महोत्सव का अहम योगदान रहा है। रत्नावली महोत्सव से युवाओं को प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को आत्मसात करने का एक अवसर मिलता है और अच्छी शिक्षा और संस्कार भी मिलते हैं। इस समारोह में हरियाणा की लुप्त होती प्राचीन विधाओं को पुनर्जीवित करने का प्रयास किया जाता है।
कुलपति प्रो. सोमनाथ ने कहा कि समारोह के पोस्टर द्वारा हरियाणवी संस्कृति के द्योतक रत्नावली उत्सव का हर दृष्टि से प्रचार-प्रसार हो ताकि देश विदेश में भी लोग इससे जुड़ सकें। सोशल मीडिया व प्रचार के जितने भी माध्यम है उनके द्वारा रत्नावली समारोह प्रचार-प्रसार किया जाएगा। इस महाकुंभ में इस बार 34 विधाओं में 3000 से ज्यादा कलाकार अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर रहे हैं।
इस मौके पर  कुलसचिव प्रो. संजीव शर्मा, छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. एआर चौधरी, युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग के निदेशक प्रो. विवेक चावला, लोक सम्पर्क विभाग की उपनिदेशक डॉ. जिम्मी शर्मा, डॉ. पवन कुमार, डॉ. मोनिका गुप्ता व डॉ. आनंद जायसवाल मौजूद थे।

केयू स्पोर्ट्स कौंसिल के प्रधान बने डॉ. अशोक चौधरी, कुवि कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने दी बधाई
डॉ. अनुपमा आर्या बनी उपप्रधान
कुरुक्षेत्र, 23 अक्टूबर।
 कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय स्पोर्ट्स काउंसिल की वार्षिक आम बैठक मंगलवार को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के फैकल्टी लांज में हुई। बैठक में केयू स्पोर्ट्स काउंसिल के वार्षिक बजट को पास करने बाद स्पोर्ट्स काउंसिल के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुआ जिसमें एमएन कॉलेज शाहबाद के प्राचार्य डॉ. अशोक चौधरी विजेता रहे। इस अवसर पर कुवि कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा ने डॉ. अशोक चौधरी को बधाई देते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी।
इस चुनाव में 60 लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया जिसमें डॉ. अशोक चौधरी को 34 तथा डॉ. नरेन्द्र सिवाच को 26 मत मिले। डॉ. अशोक चौधरी ने 8 मतों से केयू स्पोर्ट्स काउंसिल के प्रधान पद का चुनाव जीता। वहीं केयू स्पोर्ट्स काउंसिल के उपप्रधान पद पर डॉ. अनुपमा आर्या को निर्विरोध चुना गया।
इस अवसर पर कुवि कुलसचिव प्रो. संजीव शर्मा, प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता सहित शिक्षक मौजूद थे।

कुवि के प्रो. एआर चौधरी बने जियोलॉजी विभाग के अध्यक्ष, 27 अक्टूबर से संभालेंगे कार्यभार
कुरुक्षेत्र, 23 अक्टूबर।
 कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा के आदेशानुसार जियोलॉजी विभाग के प्रोफेसर एआर चौधरी को आगामी 27 अक्टूबर से जियोलॉजी विभाग का अध्यक्ष बनाया गया है। लोक सम्पर्क विभाग के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया ने बताया कि इसके साथ ही प्रो. एआर चौधरी एकेडमिक काउंसिल व फैकल्टी ऑफ सांइसिज के सदस्य होंगे व बोर्ड ऑफ स्टडीज के चेयरपर्सन भी होंगे।
आदर्श समाज के लिए रामायण का पाठ जरूरी : डॉ. रामचन्द्र
कुरुक्षेत्र, 23 अक्टूबर। 
आदर्श समाज के लिए रामायण का पाठ जरूरी है। वाल्मीकि रामायण सदियों से भारत एवं समस्त विश्व के आदर्श जीवन एवं स्वस्थ, समृद्ध एवं उन्नत समाज का उदाहरण प्रस्तुत करती है। भगवान श्रीराम केवल इसलिए आदर्श नहीं है कि वह स्वयं महान थे बल्कि उनका व्यक्तित्व इसलिए महान है कि उनका स्मरण करने वाला प्रत्येक व्यक्ति भी राम की चेतना से चेतनावान हो जाता है।यह विचार कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय आईआईएचएस संस्थान के संस्कृत विभाग अध्यक्ष डॉ रामचन्द्र ने केंद्रीय आर्य युवक परिषद, दिल्ली द्वारा  सोमवार को ’वाल्मीकि रामायण में समाज दर्शन ’ विषय पर आयोजित राष्ट्रीय वेबीनार में मुख्य वक्ता के रूप में व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि राज्याभिषेक एवं वनवास के दो भिन्न-भिन्न अवसर पर भी राम के मुख मंडल पर समता का भाव था। वर्तमान समय की आवश्यकता है कि वाल्मीकि रामायण का पाठ मनन और चिंतन घर-घर में होना चाहिए जिससे कि समाज में बढ़ रही विसंगतियां दूर हो सकें।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि शिक्षाविद चंद्रकांता गेरा (कानपुर) व अध्यक्ष कृष्णा पाहुजा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का सफल संचालन परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अनिल आर्य ने किया। गायिका प्रवीना ठक्कर, रविन्द्र गुप्ता, सावित्री गुप्ता, कौशल्या अरोड़ा, जनक अरोड़ा, सुधीर बंसल, कुसुम भंडारी एवं अनिता रेलन सहित बड़ी संख्या में शिक्षाविद् एवं शोधार्थी उपस्थित रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *