मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के बीच हुई विस्तारीकरण को लेकर चर्चा, करनाल वासियों को भी सौगात

करनाल, 23 अक्तूबर- करनाल के विधायक जगमोहन आनंद ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने करनाल वासियों को रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) की सौगात दी है। इससे करनाल वासियों को भी लाभ मिलेगा।

विधायक जगमोहन आनंद ने कहा कि यह करनाल वासियों के लिए सौभाग्य की बात है कि जो आरआरटीएस पानीपत तक आनी थी, अब करनाल तक इसका सर्वे करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि सराय कालेखां से पानीपत तक जाने वाली आरआरटीएस को करनाल तक बढ़ाने का अध्ययन करवाया जाएगा। इससे आने वाले समय में करनालवासी भी लाभान्वित होंगे।

विधायक जगमोहन आनंद ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और केंद्रीय मंत्री व करनाल के सांसद मनोहर लाल का ध्येय जनकल्याण है। इसी नियति और कार्यशैली से हर दिन जनहित के फैसले ले रहे हैं। पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना उनका पहला लक्ष्य है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *