एसडीएम दर्शन कुमार विभिन्न गांवों जाकर किया किसानों फसल अवशेषों का प्रबंधन करने हेतू जागरूक
अंबाला, 21 अक्तूबर।
    पर्यावरण को स्वच्छ रखने और किसानों के मित्र कीटों की सुरक्षा के लिए किसानों से गांव-गांव में जाकर अपील की जा रही है। इन किसानों तक सरकार का संदेश पहुंचाने के लिए प्रशासन और कृषि विभाग की तरफ से विशेष जागरूकता शिविरों का आयोजन नियमित रूप से किया जा रहा है। इन शिविरों में स्वयं एसडीएम स्तर के अधिकारी पहुंच रहे हैं।
राज्य सरकार के आदेशानुसार अम्बाला शहर के एसडीएम दर्शन कुमार ने सोमवार को अम्बाला शहर के उपमंडल के गांव  जलबेड़ा, बेगो माजरा, तेजमोड़ी, भानौखेड़ी, शेखां, चौड़मस्तपुर, कुरबानपुर, इस्माईलपुर, सैनी माजरा सहित कई गांवों में किसानों को फसल अवशेषों के प्रबंधन हेतू किया जागरूक। उन्होंने किसानों को प्रदेश सरकार का संदेश देते हुए कहा कि भूमि की उपजाऊ शक्ति को बरकरार रखने और किसानों के मित्र कीटों को जीवित रखने के लिए फसल अवशेषों में आग लगाने से रोकना होगा। इस गंभीर विषय में केवल और केवल किसान और प्रशासन और सरकार का सहयोग दे सकते हैं।
उन्होंने कहा कि फसल अवशेषों मे आग लगाने से किसानों को सबसे ज्यादा नुकसान हो रहा है। इस नुकसान से बचने के लिए किसानों को फसल अवशेषों के प्रबंधन पर विशेष फोकस रखना चाहिए, इन अवशेषों का प्रबंधन करने से प्रति एकड़ एक हजार रूपए की राशि दी जाएगी। इसलिए किसानों को आर्थिक फायदा उठाना चाहिए। फसल अवशेषों मे आग लगाने से भावी पीढ़ी को भी भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। इसलिए भविष्य को सुधारने के लिए फसल अवशेषों में आग लगाने से बचना चाहिए। इस मौके पर प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *