कुरुक्षेत्र 21 अक्टूबर। महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि 8 मार्च 2025 को महिला अंतर्राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया जाना है। उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय महिला सम्मान दिवस के अवसर पर राज्य में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को पुरस्कार प्रदान किया जाना है। जो भी महिला जो कि समाज सेवा / शिक्षा / खेल / चिकित्सा सहायता / स्वयं सहायिका समूह या अन्य कार्य क्षेत्र में सराहनीय कार्य किया है उनको विभिन्न राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इंदिरा गांधी शक्ति महिला अवार्ड के लिए 1 लाख 50 हजार रुपए, कल्पना चावला शौर्य अवार्ड के लिए 1 लाख रुपए, भीन शन्नो देवी पंचायती राज अवार्ड के लिए 1 लाख रुपए, लाइफ टाइम अचीव अवार्ड के लिए 51 हजार रुपए, सोशल वर्कर अवार्ड 21 हजार रुपए से सम्मानित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इसके लिए पात्र महिलाएं खंड स्तर पर महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय से भी जानकारी प्राप्त कर सकते है तथा इसके लिए पात्र महिला अपने पूर्ण दस्तावेजों के साथ 2 दिसंबर 2024 तक जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग कार्यालय कमरा नं0 214 लघु सचिवालय पुरानी इमारत प्रथम तल में अपना आवेदन जमा करवा सकती है तथा अधिक जानकारी के लिए डब्लयूसीडीएचआरवाई.ओआरजी.इन पर सम्पर्क किया जा सकता है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *