गांव अमीन और सेक्टर-8 में आयोजित हुआ सम्मान समारोह, बिना पर्ची-खर्ची नौकरी लगने वाले युवाओं ने सरकार का जताया आभार

कटारिया बोले, मिशन मेरिट से दलित वर्ग के युवा हुए सबसे ज्यादा लाभवांतित

कुरुक्षेत्र, 20 अक्टूबर। केंद्रीय ऊर्जा, आवास एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल के चीफ मीडिया सलाहकार सुदेश कटारिया ने कहा कि भाजपा की हैट्रिक का आधार सुशासन, मिशन मेरिट और अंत्योदय उत्थान है। मनोहर मॉडल का भी भाजपा सरकार तीसरी बार बनाने में विशेष योगदान रहा है। अब मुख्यमंत्री नायब सैनी ने मनोहर नीतियों को आगे बढ़ाने का जो संकल्प लिया है, वह सराहनीय कदम है। दूसरे प्रदेशों के मुख्यमंत्री भी मनोहर मॉडल का अनुसरण कर रहे हैं।
सुदेश कटारिया गांव अमीन और सेक्टर-8 स्थित अंबेडकर भवन में आयोजित सम्मान समारोह में बतौर मुख्यातिथि बोल रहे थे। सम्मान समारोह में पहुंचने पर कटारिया का फूल-मालाओं के साथ स्वागत किया। सम्मान समारोह की खास बात यह रही कि कुरुक्षेत्र जिले से बिना-पर्ची व खर्ची के नौकरी लगने वाले युवाओं ने उनका विशेष तौर पर आभार जताया। साथ ही उन्होंने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का भी आभार जताया, जिनके मिशन मेरिट की बदौलत उनका सरकारी नौकरी लगने का सपना पूरा हुआ है। यही नहीं बड़ी संख्या में बुजुर्ग महिलाओं ने कटारिया को आशीर्वाद देते हुए आभार जताया कि भाजपा राज में गरीबों के बच्चों को अपनी काबलियत के बूते नौकरी मिल रही है। कटारिया ने ग्रामीणों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हरियाणा के इतिहास में लगातार तीसरी बार शानदार बहुमत के साथ भाजपा सरकार का बनना एक मनोहर सोच का सुखद परिणाम है।
सुदेश कटारिया ने कहा की लगातार तीसरी बार किसी भी पार्टी की सरकार बनना सीधे तौर पर उनकी दूरदर्शी ओर पारदर्शी सोच ओर मजबूत इरादों को साबित करता है जिसकी बुनियाद 2014 में पहली बार मुख्यमंत्री बने मनोहरलाल ने रख दी थी। प्रदेश की जनता यह बखूबी जानती है की जब उन्होंने सत्ता संभाली तो हालात पूरी तरह से खराब हो चुके थे। उनके कार्य करने के तौर तरीकों का विरोधियों द्वारा जमकर मजाक उड़ाया जा रहा था।

कांग्रेस राज में सरेआम पर्ची व खर्ची का चलता था खेल
केंद्रीय ऊर्जा मंत्री के चीफ मीडिया सलाहकार सुदेश कटारिय ने कहा कि कांग्रेस की हुडडा सरकार ने अपने 10 साल के शासनकाल में सरकारी नौकरियों के नाम पर दलालों का ऐसा बाजार खड़ा कर दिया था जिसमें सरेआम पर्ची और खर्ची का खेल चलता था। सीएम मनोहर लाल ने सबसे पहले इस खेल को खत्म करने का काम किया। कड़े निर्णय लेकर नौकरियों की प्रक्रियाओं में पारदर्शिता शुरू कर दी जिसके शानदार परिणाम लगातार हम सभी के सामने आ रहे हैं। जिसका सबसे ज्यादा फायदा हमारे समाज के युवाओं को हुआ है।

अंबेडकर ने संविधान के जरिये दिया स्वतंत्रता व समानता का अधिकार
सेक्टर-8 स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर भवन में आयोजित सम्मान समारोह में सबसे पहले सुदेश कटारिया ने डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया। उन्होंने सम्मान समारोह में बोलते समाज के उत्थान में डॉ. अम्बेडकर के योगदान को याद किया और उनके सिद्धांतों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने शिक्षा, समानता, और सामाजिक न्याय के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि डॉ. अम्बेडकर ने हमें संविधान के माध्यम से अधिकार और स्वतंत्रता का जो संदेश दिया है, उसे जन-जन तक पहुंचाना हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने समाज के हाशिए पर खड़े लोगों के उत्थान के लिए समर्पित प्रयासों की आवश्यकता पर भी बल दिया।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *