जिला पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधङी करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। अपराध अन्वेषण शाखा-1 की टीम ने विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधङी करने के आरोप में अमित छाबड़ा पुत्र कस्तूरी लाल वासी गोविन्द नगर पेहवा जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है ।

 जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दिनांक 20 नवम्बर 2023 को ललित कुमार पुत्र मोहन लाल वासी जुडला जिला करनाल ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि उसकी कुरूक्षेत्र रोड पर के. एल. सी. लक्ष्मी के नाम से बैटरी की फैक्टी है ।वह अपने परिवार के साथ विदेश अमेरिका जाना चाहता था। इसके लिए उसने अमित छाबड़ा व उसके साथियों से मुलाकात की थी। उनके बीच विदेश अमेरिका भेजने के लिए 72 लाख रुपये में वर्क वीजा पर भेजने की बात तय हुई। दिनांक 12 अगस्त को उसने 25 लाख रुपये नगद व अन्य कागजात आरोपी को फैक्ट्री के लेटर पैड पर लिख कर दे दिए। इसके बाद ना तो आरोपी उसका फ़ोन उठा रहे है और ना ही उसका कोई काम कर रहे, ना उसके पैसे वापस किये। जिसकी शिकायत पर थाना शहर पेहवा में मामला दर्ज जांच की गई। बाद मे मामले की जांच अपराध अन्वेषण शाखा-1 को दी गई।

दिनांक 19 अक्टूबर 2024 को अपराध अन्वेषण शाखा-1 प्रभारी के मार्ग-निर्देश में सहायक उप निरीक्षक सुदेश कुमार, मुख्य सिपाही पवन कुमार व संदीप कुमार की टीम ने विदेश भेजने के नाम लाखों रुपये की धोखाधङी करने के आरोपी अमित छाबड़ा पुत्र कस्तूरी लाल वासी गोविन्द नगर पेहवा जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को माननीय अदालत में पेश करके 2 दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया ।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *