कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल का कुरुक्षेत्र पहुंचने पर पुष्प वर्षा के साथ किया जोरदार स्वागत, पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा व भाजपा नेता वैभव गर्ग के साथ सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत, कैबिनेट मंत्री को किया सम्मानित
कुरुक्षेत्र 19 अक्टूबर हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि प्रदेश की जनता ने जिन उम्मीदों के साथ तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाई है, यह सरकार मुख्यमंत्री नायब सिंह के नेतृत्व में जनता की उम्मीदों पर पूरी तरह खरा उतरेगी। यह सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं को पहुंचाने का काम करेगी और प्रदेश को विकास की राह पर बहुत आगे लेकर जाएगी।
कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल शनिवार को पिपली विश्राम गृह में कार्यकर्ताओं से बातचीत कर रहे थे। इससे पहले कैबिनेट मंत्री का पिपली लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में पहुंचने पर पुष्प वर्षा के साथ भव्य और जोरदार स्वागत किया। यहां पर पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के संग तथा भाजपा के युवा नेता वैभव गर्ग ने युवा नेताओं के साथ फूल मालाओं के साथ कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल का पहली बार कुरुक्षेत्र पहुंचने पर स्वागत किया। इस स्वागत समारोह में समाज के लोगों ने जोश और उत्साह के साथ कैबिनेट मंत्री को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने प्रदेश के नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कुरुक्षेत्र के साथ-साथ प्रदेश के नागरिकों के हमेशा आभारी रहेंगे। इस प्रदेश की जनता ने भाजपा को तीसरी बार मौका देकर एक नया इतिहास रचने का अवसर दिया है। इतना बड़ा जनसमर्थन पहले कभी भी लगातार तीसरी बार किसी भी राजनीतिक दल को नहीं मिला। इस प्रदेश की जनता ने जिन उम्मीदों के साथ दूसरी बार नायब सिंह सैनी को मुख्यमंत्री बनाया और तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाई, उन उम्मीदों पर सरकार खरा उतरेगी। इस सरकार ने जो वायदे किए थे, मुख्यमंत्री नायब सिंह ने पदभार संभालते ही पूरे करने शुरू कर दिए है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के 25 हजार युवाओं को एक कलम से सरकारी नौकरियां देकर एक नया इतिहास रचने का काम किया है। इन युवाओं को बिना खर्ची बिना पर्ची के सरकारी नौकरियां मिली है। आज इन युवाओं के घर दिवाली का माहौल है। इससे पहले पिछली सरकारों में युवाओं को पर्ची और खर्ची के आधार पर ही नौकरियां मिलती थी। यह सरकार पूरी पारदर्शिता के साथ कार्य करेगी। इस मौके पर पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल का स्वागत करते हुए कहा कि यह सरकार किसानों, मजदूरों और युवा वर्ग के लिए हमेशा जनकल्याणकारी नीतियां लागू करती रहेगी। भाजपा युवा नेता वैभव गर्ग ने कहा कि कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल का कुरुक्षेत्र पहुंचने पर युवा साथियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया।
इस मौके पर भाजपा के जिला अध्यक्ष सुशील राणा, ब्लॉक अध्यक्ष दीपक चौहान, पूर्व चेयरमैन सुरेश सैनी कूक्कू, पूर्व पार्षद दरबारा सिंह, मोहन लाल अरोड़ा, डा. केवल कृष्ण, वैभव गर्ग, अश्वनी गर्ग सीए, पिछड़ा वर्ग के नेता रामकुमार रम्बा सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *