अम्बाला, 14 अक्टूबर- बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों का समाधान करने के लिए यूएचबीवीएन की तरफ से 15 अक्तूबर को प्रात: 11 बजे से लेकर दोपहर 1 बजे तक अम्बाला शहर के अधीक्षक अभियंता यूएचबीवीएन के कार्यालय में एक बैठक का आयोजन किया जायेगा। विभाग के प्रवक्ता के अनुसार सर्कल उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम यूएचबीवीएन की अध्यक्षता अधीक्षक अभियंता वी.के. गोयल करेंगे। उन्होने जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा है कि सर्कल उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम में बिजली सम्बन्धित वे समस्याएं जिनका स्थानीय अधिकारियों से मिलने के उपरांत भी कोई समाधान नहीं हो पा रहा है, ऐसे सभी उपभोक्ता अपनी समस्याओं को इस फोरम के समक्ष रख सकते हैं। उन्होने कहा कि ऐसे सभी उपभोक्ता जिनका बिजली संबधी केस न्यायालय में विचाराधीन है, जिनकी शिकायत एवं मामला दो वर्ष से पुराना है, ऐसे उपभोक्ता सुनवाई के पात्र नहीं होगे। इसके अलावा बिजली चोरी सम्बन्धित शिकायतें भी इस बैठक में नहीं सुनी जायेेंगी।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *