ग्रीन सिटी में धुमधाम से मनाया दशहरा पर्व,ग्रीन सिटी के बच्चों ने पोकेट मनी से तैयार किया रावण का पुतला
कुरुक्षेत्र,11 अक्टूबर। लोटस ग्रीन सिटी सैक्टर 9 में हर वर्ष की भांति इस साल भी दशहरा पर्व परंपरा अनुसार धुमधाम से मनाया गया। इस साल भी ग्रीन सिटी के बच्चों नेे खुद अपने हाथों से रावण का पुतला तैयार किया। इस दशहरा पर्व का रस्मों को पूरा करने के लिए देर सायं रावण के पुतले का दहन किया गया। इस दशहरा पर्व को लेकर लोटस ग्रीन सिटी के बच्चों ने एक ही दिन में अपनी पोकेट मनी से रावण का पुतला बनाने का सामान एकत्रित किया और सभी ने मिलकर करीब 20 फुट लंबा रावण का पुतला तैयार किया।
शनिवार को देर सायं लोटस ग्रीन सिटी वेल्फेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह, पूर्व प्रधान राममूर्ति शर्मा, नर सिंह, अमनदीप जैलदार, डा. नरेंद्र सिंह, सतीश शर्मा, राजेश शर्मा, सुरेंद्र कुमार, बलकार सिंह सहित अन्य गणमान्य लोगों ने परंपरा अनुसार पूजा अर्चना की और रावण का दहन किया। इस पुतले को बनाने में ग्रीन सिटी से मोना सानिया सिंह, अमितोज सिंह, सहज कौर, कर्णदीप,दित्या, लक्ष्य,कैप्टन आरव, अश्मि, आशी, ख्वाइश,वंशिका,नेहल, अन्नु, सहज चोपड़ा, नंदू, जोरो, जोई, नंदिनी, रिदिमा, आरव, अंशुल, प्रिया आदि, अभिलक्ष सहित अन्य गणमान्य लोगों ने सहयोग किया है। इस मौके पर उपप्रधान नर सिंह, महासचिव अमित मल, राजीव काचल. जय प्रकाश, डा. कुमार आंनद, डा. ऋषिपाल, राकेश शर्मा, राजेेश शर्मा, धर्मपाल, सुखदेव चेयरमैन, सतीश शर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *