कुवि के आईआईएचएस में टैलेंट शो का आगाज
कुरुक्षेत्र, 10 अक्टूबर। आई आई एच एस कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय द्वारा दो दिवसीय टैलेंट शो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रोफेसर उषा रानी ने कहा कि  हर इंसान में कोई न कोई कला छिपी होती है, जरूरत है उसे बाहर निकालने की। इसलिए विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने के लिए टैलेंट शो जैसी प्रतियोगिताओं का मंचन जरूरी है। इससे पहले दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया तथा टैलेंट में विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया गया।
कार्यक्रम के संयोजक प्रो. विवेक चावला ने कहा कि छात्र शिक्षा के दौरान अपनी शिक्षण कार्यों में प्रयोगात्मक अध्ययन ज्यादा करते हैं जिससे कई बार जीवन में तनाव आना भी स्वाभाविक है। इसलिए सांस्कृतिक कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए मनोरंजन के साथ तनाव को भी दूर करने में सहायक है।
आईआईएचएस की प्राचार्या प्रो. रीटा दलाल ने कहा कि आईआईएचएस द्वारा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
इस अवसर पर  प्रो. रीटा, प्रो. विवेक चावला, प्रो. अनीता दुआ, प्रो. कुसुम लता, प्रो. पूनम कुमारी, डॉ. जिम्मी शर्मा, डॉ. आनंद कुमार, डॉ. वंदना, प्रो. ऋचा, डॉ. रामचंद्र, प्रो. निरुपमा, डॉ. रजनी गोयल, डॉ. कुलविंदर, डॉ. नवप्रीत मौजूद रहे।
बाक्स
टैलेंट शो में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता
कुवि के आईआईएचएस द्वारा गुरुवार को आयोजित टैलेंट शो में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें काव्य गोष्ठी में प्रज्ञा पांडे नेे प्रथम, परीक्षा ने दूसरा व रोहित ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में अनुष्का मिश्रा ने प्रथम, अभिमन्यू तंवर ने दूसरा तथा दिया कम्बोज व रतिका ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। पेंटिंग प्रतियोगिता में समिता ने प्रथम, प्राची ने दूसरा व राजू ने तीसरा स्थान प्राप्त किया व क्विज प्रतियोगिता में विशाल, पलक व प्रदीप ने प्रथम  स्थान प्राप्त किया।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *