वॉल पेंटिंग, वोटर प्रदर्शनी रूम, बायोडिग्रेडेबल थैले और सजावट से सुसज्जित किए गए ये सभी मतदान केंद्र
करनाल, 4 अक्तूबर। 
उपायुक्त उत्तम सिंह के मार्गदर्शन में विधानसभा आम चुनाव को लेकर मतदाता जागरूकता के लिए जिला करनाल में चल रही स्वीप गतिविधियां अपने अंतिम दौर में हैं।  अब यह अभियान मतदान केंद्रों तक पहुंच चुका है। जिला की पांच विधानसभाओं के लिए 16 मतदान केंद्रों को स्वीप गतिविधियों के तहत 5 अक्तूबर को होने वाले मतदान के लिए बेहतर तरीके से सुसज्जित किया गया है। ये सभी 16 मॉडल वोटिंग बूथ मतदाता को अपनी ओर आकर्षित करेंगे। इससे अवश्य ही मतदान प्रतिशतता को बढ़ावा मिलेगा।

इस सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी देते हुए स्वीप के नोडल अधिकारी एवं अतिरिक्त उपायुक्त यश जालुका ने बताया कि नीलोखेड़ी के बूथ नंबर 72  को वोटर बैज व सजावट के साथ आकर्षक बनाया गया है। इसी प्रकार नीलोखेड़ी के बूथ नम्बर 101 जो कि तरावड़ी में स्थित है, उसमें भी सजावट के साथ वोटर प्रदर्शनी रूम स्थापित किया गया है। शामगढ़ में बूथ नम्बर 157 पर पोस्टर रूम स्थापित करते हुए सजावट की गई है। निसिंग के बूथ 201 पर भी मतदाता जागरूकता के लिए सजावट की गई है, जबकि 193 पर संबंधित विषय पर थैले प्रदर्शित किए गए हैं। इंद्री में भी बूथ नंबर 65 व 66 पर इसी प्रकार की गतिविधिया की गई हैं। इंद्री के बूथ 80 पर वॉल पेंटिंग व सजावट की गई है।
करनाल विधानसभा क्षेत्र के बूथ नम्बर 151 व 152 पर बायोडिग्रेडेबल पॉली बैग रखे जाएंगे। करनाल के बूथ संख्या 219, 220 व 221 तथा घरौंडा विधानसभा के बूथ 170 से 174 पर सजावट के साथ वोटर प्रदर्शनी रूम स्थापित किया जाएगा।
इसी प्रकार असंध विधानसभा के बूथ संख्या 69 जलमाना मे भी पॉली बैग, गांव राहड़ा में बूथ संख्या 94 पर सजावट के साथ वॉल पेंटिंग, गांव बालरांगड़ान में बूथ संख्या 132 पर वोटर बैज व सजावट से सम्बंधित गतिविधियां की गई है। असंध के ही बूथ संख्या 175 और 187 पर पोस्टर व सजावट का कार्य मतदाता को आकर्षित करेगा।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *