पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर पत्रकारों से हुए रुबरु
कहा: हरियाणा में भाजपा की हैट्रिक भी लगेगी और नॉन स्टॉप हरियाणा आगे भी बढ़ेगा
करनाल, 1 अक्तूबर
पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने लगातार हरियाणा को आगे बढ़ाया है और डबल इंजन की सरकार ने पूरे प्रदेश में चहुंमुखी विकास करवाया है। हरियाणा की जनता हैट्रिक लगाकर भाजपा की सरकार बनाने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि हैट्रिक भी लगेगी और नॉन स्टॉप हरियाणा आगे भी बढ़ेगा।
सांसद अनुराग ठाकुर आज कर्ण कमल कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा कि हरियाणा को नम्बर-वन बनाने की बात करने वाली हुडडा सरकार ने हरियाणा को गबन, भ्रष्टाचार, उत्पीडऩ एवं खर्ची-पर्ची में नम्बर-वन बनाया है। एक ही जिले तक इनका विकास रुका रहता था। इतना ही नहीं हजारों किसानों की हजारों एकड़ जमीन हड़प ली गई। भ्रष्टाचार के मामलें में हुडडा साहब जनता के जवाब देना तो दूर की बात ईडी के जवाब हही नहीं दे पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कर्नाटक, तेलंगाना और हिमाचल में कांग्रेस ने झूठे वायदे किए थे। कांग्रेस हिमाचल को दिवालियेपन की ओर ले गई है। सांसद अनुराग ठाकुर ने आगे कहा कि किसान भाईयों को प्रधानमंत्री सम्मान में जो छह हजार रुपये मिलते है, अब हरियाणा के किसानों को दस हजार रुपये मिलेंगे और जो धान की फसल आने वाली है उसकी खरीद भी 3100 रुपये की जाएगी। ये आज तक के हरियाणा के इतिहास में सबसे ज्यादा दाम मिलने वाला है। अनुराग ठाकुर ने यूपीए और भाजपा की केन्द्र सरकार की तुलना करते हुए कहा कि यूपीए सरकार ने एमएसपी खरीद 5 लाख 50 हजार करोड़ की, जबकि भाजपा सरकार ने 18 लाख 28 हजार करोड़ की। इनमें जमीन आसमान का अंतर है। कांग्रेस के समय में 2014 में बजट 25 हजार 762 करोड़ था और आज केन्द्र में कृषि का बजट 1 लाख 27 हजार करोड़ रुपये का है। ये भारतीय जनता पार्टी की सरकार है जो किसानों के लिए एक बाद एक दूसरे निर्णायक फैसले कर रही है। पहले किसानों को बैंकों से यूपीए के समय 2014 में 7 लाख 20 हजार करोड़ मिलते थे, जबकि पिछले साल तीन गुणा ज्यादा 21 लाख करोड़ रुपया मिला। फसल बीमा योजना में भाजपा ने डेढ़ लाख करोड़ रुपये का मुआवजा दिया, जबकि कांग्रेस के समय एक रुपया भी किसानों को मुआवजा नहीं मिलता था। उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए लाडो लक्ष्मी योजना के तहत 2100 रुपये महिलाओं को दिए जाएंगे और यही नहीं आईएमटी खरखौदा की तर्ज पर 10 औद्योगिक शहरों को भी खड़ा किया जाएगा। इसके अलावा 100-100 गज के प्लाट भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने दिए हैं और आगे भी दिए जाएंगे। पांच लाख रुपये गरीबों को पक्का मकान बनाने के लिए दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि हाल ही में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने एक लाख मकान प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनवाने के लिए मंजूर किए हैं। इसी प्रकार भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में 20 संकल्प लिए हैं और संकल्प को सिद्धी तक लेकर जाएंगे और जो वायदे किए हैं उन्हें पूरा करेंगे। भाजपा सदैव अपने वायदों पर खरी उतरी है और आगे भी वायदे पूरे किए जाएंगे। उन्होंने युवाओं के बारे में कहा कि दो लाख नौकरियां युवाओं को पक्की दी जाएंगी इसलिए बिना खर्ची बिना पर्ची की सरकार एक बार फिर बनाने में अपना योगदान दें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के विधायक कह रहे हैं कि 50 वोट पर एक नौकरी देंगे, जोकि कांग्रेस की घटिया मानसिकता का प्रमाण है। कांग्रेस खर्ची पर्ची करके लोगों से पैसा निकालना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के प्रत्याशी सरकार आने पर अपने घर भरने की बात सरेआम कह रहे हैं। कांग्रेस राज में दलाल और दामाद का जलवा-ए-जलाल था। दलितों पर अत्याचार होते थे। ये अपना घर और अपने दामाद का घर भरने की बात करते हैं। आज बापू बेटे को सैट करने में लगा है और हरियाणा को अपसैट करने में। इतना अपसैट कर रहा है कि कांग्रेस की हालत तो यह हो गई है राहुल गांधी को जबरदस्ती मजबूरी में हाथ मिलाने पड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता सब देख रही है कि दलित की बेटी का अपमान कैसे किया। मिर्चपुर कांड में आठरह दलित परिवारों के घरों आग लगा दी गई और 19 दलित बेटियों के साथ बलात्कार की घटनाएं हुई। उन्होंने कहा कि पांच अक्तूबर को भाजपा की सरकार पूर्ण बहुमत के साथ हरियाणा में बनेगी।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *