निगदू, पस्ताना, रायसन, कारसा, बडालवा, पतनपुरी और साम्भी में किया जनसम्पर्क
नीलोखेड़ी, 19 सितम्बर।
नीलोखेड़ी से भाजपा उम्मीदवार भगवानदास कबीरपंथी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की तीसरी बार सरकार बनने पर नीलोखेड़ी की तकदीर व तस्वीर बदल दूंगा। जितने भी अधूरे विकास कार्य लम्बित पड़े हैं, सभी को तेजी से गति देने का काम किया  जाएगा। यह बात आज भाजपा प्रत्याशी भगवानदास कबीरपंथी ने गांव निगदू, पस्ताना, दयानगर, रायसन, कारसा, बडालवा, पतनपुरी और साम्भी में अपने जनसम्पर्क अभियान के तहत ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा करवाए जा रहे विकास कार्यों से प्रसन्न है और एक बार फिर उन्हें मुख्यमंत्री के रुप में देखना चाहती है। नायब सिंह सैनी द्वारा पिछले दो माह में करवाए गए अदभुत विकास कार्यों की बदौलत ही तीसरी बार भी हरियाणा में कमल खिलेगा। आज हर वर्ग भाजपा की नीतियों में विश्वास करता है, क्योंकि भाजपा ने पिछले दस वर्षों में विकास कार्यों की जो झड़ी लगाई है, वह जनता कभी नहीं भूला सकती।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *