टै्रक्टर चलाकर कार्यकर्ताओं के साथ उत्साहपूर्वक पहुंचे जनसम्पर्क करने
हरविन्द्र कल्याण को नबीपुर, खिराजपुर,  कुंडाकली एवं महमदपुर में मिला पूर्ण समर्थन
घरौंडा, 19 सितम्बर।
घरौंडा से भाजपा उम्मीदवार हरविन्द्र कल्याण ने आज अपने जनसम्पर्क अभियान की शुरुआत घरौंडा की जैल सिंह कालोनी स्थित श्री अम्बेडकर धर्मशाला में आयोजित संत कवि गुरु रविदास जी के सत्संग में सम्मिलित होकर की। उन्होंने गुरु रविदास के समक्ष मात्था टेककर सभी के लिए सुख-स्मृद्धि की कामना की। उन्होंने उपस्थित साध-संगत से अपील की कि वह अपने बेटे व भाई को एक बार फिर कमल के निशान के सामने का बटन दबाकर अपना आर्शीवाद दें। इसके पश्चात भाजपा प्रत्याशी हरविन्द्र कल्याण ने कुंडाकली, नबीपुर, खिराजपुर एवं महमदपुर में जनसम्पर्क किया और क्षेत्र की जनता से अधिक से अधिक भाजपा के पक्ष में मतदान करने का आह्वान किया। गांव पस्ताना और नबीपुर में हरविन्द्र कल्याण टै्रक्टर चलाकर लोगों के बीच कार्यकर्ताओं के उत्साह के साथ जनसम्पर्क करने पहुंचे, जहां हरविन्द्र कल्याण को लडडूओं से तोलकर उनका स्वागत किया गया। उन्होंने बुजुर्गों से जीत का आर्शीवाद लिया। क्षेत्रवासियों ने उन्हें विश्वास दिलाया कि वह कल भी उनके साथ थे और आज भी उनके साथ हैं। चुनाव प्रचार में हरविन्द्र कल्याण को भारी जन समर्थन प्राप्त हुआ। इस दौरान क्षेत्रवासियों ने उनका फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया, जिसके लिए हरविन्द्र कल्याण ने सभी का आभार व्यक्त किया। हरविन्द्र कल्याण कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस ने हमेशा झूठ बोलकर वोट हथियाई है, लेकिन अब जनता कांग्रेस के बहकावे में आने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता इस बार भी अपनी वोट की ताकत से कांग्रेस को सबक सिखाएगीद। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसमें सभी वर्गों के लोगों के हित सुरक्षित हैं।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *