चुनाव आयोग की वेबसाइट वोटर्सडॉटईसीआईडॉटजीओवीडॉटइन पर है सुविधा उपलब्ध

करनाल, 18 सितंबर । उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी उत्तम सिंह ने कहा कि भारत चुनाव आयोग द्वारा चुनावी प्रक्रिया को लेकर  सभी महत्वपूर्ण कार्य ऑनलाइन कर दिए गए हैं। इनमें डिजिटल मतदाता पहचान पत्र या इलेक्ट्रॉनिक इलेक्टोरल फोटो आईडी कार्ड यानी ई-ईपीआईसी की सुविधा शामिल हैं। अगर मतदाता की वोटर आईडी कहीं गुम हो गई है या फिर वह वोटर कार्ड की डिजिटल कॉपी सहेज कर रखना चाहता है, तो वोटर हेल्पलाइन एप या फिर चुनाव आयोग की वेबसाइट वोटरसडॉटइसीआईडॉटजीओवीडॉटइन से अपना वोटर कार्ड आसानी से मोबाइल या कंप्यूटर पर डाउनलोड कर सकते हैं। डिजिटल वोटर कार्ड ई-ईपीआईसी को डिजी लॉकर में भी अपलोड किया जा सकता है। इसके अलावा इसे प्रिंट भी कराया जा सकता है।

उन्होंनेे कहा कि ई-ईपीआईसी वोटर कार्ड ओरिजिनल वोटर आईडी कार्ड का एक नॉन-एडिटेबल पीडीएफ वर्जन है। वोटर आईडी के पीडीएफ वर्जन को भी आइडेंटिटी के साथ एड्रेस प्रूफ के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है। इस डिजिटल आईडी प्रूफ को आसानी से एक्सेस करने के लिए मोबाइल फोन या डिजीलॉकर में स्टोर करके रखा जा सकता है।

डिजिटल कार्ड को ऐसे करें डाउनलोड
राष्ट्रीय मतदाता पोर्टल पर ईसीआईडाटजीओवीडाटइन पर विजिट करें, नए यूजर को पहले रजिस्टर करना होगा, अब ई-ईपीआईसी डाउनलोड करने के विकल्प पर क्लिक करें, इसके बाद ई-ईपीआईसी नंबर या फॉर्म रेफरेंस नंबर को दर्ज करें, अब आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा तथा इसके बाद ई-ईपीआईसी डाउनलोड का विकल्प सामने होगा।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *