अंबाला, 17 सितंबर 2024: इद्रीश फाउंडेशन का 7वां स्थापना दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस खास मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में रोटरी क्लब के अध्यक्ष श्री दिनेश सेठी, सचिव श्री गणेश सभरवाल, रोटरी एक्जीक्यूटिव सचिव श्री संदीप, जे.एन. अरोड़ा जी, डॉ. विनय कुमार मल्होत्रा और प्रीत कंप्यूटर की श्रीमती सुखजीत कौर मौजूद रहे। उन्होंने बच्चों और फाउंडेशन के सभी सदस्यों को अपना प्यार और आशीर्वाद दिया और शुभकामनाएं दीं। इस अवसर को और खास बनाने के लिए केक कटिंग कर इस दिन को उत्साह पूर्वक मनाया गया।

इद्रीश फाउंडेशन 2015 से अंबाला में जरूरतमंद बच्चों को शिक्षित करने का कार्य कर रहा है। जिसका पंजीकरण 17 सितंबर 2017 को हुआ  इसकी शुरुआत गांधी ग्राउंड में झुग्गी बस्तियों के 25 बच्चों को पढ़ाने से हुई थी। इसके बाद मूर्ति बनाने वाले परिवारों के बच्चों को शिक्षा दी गई और उनका दाखिला स्कूल में करवाया गया। धीरे-धीरे फाउंडेशन ने फुटबॉल चौक, जाटव धर्मशाला और टांगरी जैसे इलाकों में 2020 तक कई क्षेत्रों में ‘इवनिंग क्लास प्रोजेक्ट’ शुरू किया। कोविड के बाद संस्था का कार्य और तेज हुआ और पहले क्षेत्र टांगरी महेश नगर में प्रोफेसर विनय मल्होत्रा और रोटरी क्लब ऑफ अंबाला के सहयोग से शिक्षक और कक्षा प्रदान की गई। अंबाला सिटी में इनरव्हील क्लब के सहयोग से और कच्चा बाजार के बच्चों के लिए शिक्षा की पहल की गई जिसमें दानदाता श्री दिनेश आहूजा ने भी मदद की।

अब तक, इद्रीश फाउंडेशन के इवनिंग क्लास प्रोजेक्ट में लगभग 300 बच्चे और प्रोजेक्ट केयर में 32 बच्चे जुड़ चुके हैं। वर्तमान में फाउंडेशन में 40 से अधिक सक्रिय और अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े वॉलंटियर्स हैं, जिनमें प्रमुख नाम नीलिमा जी, वंदना कौशल, पंकज जी, तरुण अग्रवाल, अभिषेक चौहान, अमनदीप कोशिश, दीक्षा शर्मा, उदय, प्राची, करिश्मा, नीरज, सुकरिती, जसकीरत और कृतिका शामिल हैं। ये सभी निस्वार्थ भाव से सेवा में लगे रहते हैं, दिन-रात बच्चों की मदद करने का प्रयास करते हैं।

इस स्थापना दिवस को फाउंडेशन के सभी बच्चों, सदस्यों और मार्गदर्शकों को समर्पित किया गया। इस मौके पर संस्था के सभी बच्चों ने यह प्रण लिया कि वे समाज सेवा में इसी तरह निस्वार्थ भाव से लगे रहेंगे और आने वाले समय में नए प्रोजेक्ट्स के जरिए अधिक से अधिक बच्चों तक शिक्षा पहुंचाने का प्रयास करेंगे।

संस्था की कोऑर्डिनेटर और वॉयस प्रेसिडेंट, वंदना जी ने बताया कि फाउंडेशन जल्द ही ‘इवनिंग स्कूल प्रोजेक्ट’ शुरू करेगा, जिसमें हर तबके के बच्चों को मुफ्त शिक्षा दी जाएगी। उन्होंने कहा, “हमारी फाउंडर का मानना है कि शिक्षा 5-स्टार होटल में बिकने वाले पानी के बोतल की तरह महंगी महंगी नहीं होनी चाहिए जिसे हर कोई खरीद न पाए बल्कि यह मंदिर के प्रसाद की तरह मुफ्त और बिना किसी भेदभाव के सबको मिलनी चाहिए।”

संस्था की अध्यक्ष, नीलिमा जी ने सभी मेंटर्स और वॉलंटियर्स का धन्यवाद किया और कहा, “आज हम जहां भी हैं, वह आप सभी के सहयोग और समर्पण से ही संभव हुआ है।”

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *