लाडवा 17 सितंबर
हरियाणा के मुख्यमंत्री एवं लाडवा से भाजपा प्रत्याशी नायब सिंह सैनी की धर्मपत्नी सुमन सैनी ने आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को जीत दिलाने के लिए हलके में अपने जनसंपर्क अभियान को तेज किया। आज भाजपा हरियाणा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुमन सैनी ने लाडवा हलके के गांव दर्जनों गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया। सुमन सैनी ने लाडवा हलके से भाजपा प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ रहे सीएम नायब सिंह सैनी के पक्ष अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की। हलके के गांवों में पहुंचने पर सीएम नायब सिंह सैनी की धर्मपत्नी सुमन सैनी का जोरदार स्वागत किया और हलके के गांवों में पहुंचने पर उनका धन्यवाद किया। जनसंपर्क अभियान के दौरान ग्रामीणों को संबोधित करते हुए सुमन सैनी ने कहा कि भाजपा सरकार एक जन हितैषी सरकार है और जनता के हित और कल्याण के लिए हरियाणा प्रदेश में अनेक विकास योजनाएं भाजपा सरकार में लागू की गई है। तीसरी बार भाजपा सरकार बनने के बाद भी प्रदेश में अनेक नई विकास परियोजनाएं सीएम नायब सिंह सैनी द्वारा लागू की जाएगी। लाडवा हलके के गांवों में भाजपा को भारी जनसमर्थन मिला और लोगों ने आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करने का वादा किया। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष जसविंदर जस्सी, विकास शर्मा जलखेड़ी, सुरेश कश्यप, रिंकू कश्यप व अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *