भाजपा 36 बिरादरियों के हितों को ध्यान में रखकर करती है काम : हरविन्द्र कल्याण
घरौंडा, 17 सितम्बर। घरौंडा से भाजपा प्रत्याशी हरविंद्र कल्याण ने आज अपने जनसम्पर्क अभियान में घरौंडा में एक बार फिर कमल खिलाने का ग्रामीणों से आर्शीवाद प्राप्त किया। आज हरविन्द्र कल्याण ने गांव गढ़ी भरल, डेरा कश्यप, देवीपुर, मुंडीगढ़ी, पीर बडौली, गगसीना में जाकर ग्रामीणों से भाजपा के चुनाव चिन्ह कमल के निशान पर वोट करने की अपील की। गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने पुष्पगुच्छ द्वारा उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। हरविन्द्र कल्याण ने गांव के बड़े बुजुर्गों से जीत का आर्शीवाद लेते हुए कहा कि वे अपने बेटे एवं भाई को भारी मतों से जितवाकर विधानसभा में भेजने का काम करें। उन्होंने कहा कि घरौंडा में उन्होंने अपने कार्यकाल में जितने विकास कार्य करवाएं है, अब उन्हें ओर तेजी से गति प्रदान की जाएगी और घरौंडा को विकास के मामले में नम्बर-वन बनाने का उनका पूरा प्रयास रहेगा। उन्होंने कहा कि आज पूरे प्रदेश में भाजपा की नीतियों से हर वर्ग खुश है। भाजपा ने अपने पिछले दस वर्ष के कार्यकाल में सम्पूर्ण 36 बिरादरियों के हितों को ध्यान में रखते हुए कार्य किये हैं और यह विकास आगे भी निरन्तर जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा को जिताने के लिए आने वाली 5 तारीख को कमल के सामने के बटन को दबाना न भूलें। उन्होंने कहा कि यह जीत मेरी नहीं आप सब की होगी।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *