जनसम्पर्क अभियान में रामकुमार कश्यप को दर्जनों गांव का मिला समर्थन
इन्द्री, 17 सितम्बर। इन्द्री से भाजपा प्रत्याशी रामकुमार कश्यप ने आज गांव जनेसरो, गढीगुजरान, गोरगढ, खेडी मानसिंह, समौरा, बीबीपुर जाटान, कमालपुरा रोडान, नगला रोडान, मनोहरपुर, जोहड माजरा कलां, जोहड माजरा खुर्द एवं घिसरपडी में ग्रामीणों से जनसम्पर्क किया। इस दौरान रामकुमार कश्यप का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया। रामकुमार कश्यप को ग्रामीणों का पूरा समर्थन प्राप्त हुआ। ग्रामीणों ने भाजपा प्रत्याशी को भारी मतों से जितवाने का आश्वासन दिया। रामकुमार कश्यप ने ग्रामीणों से अपील की कि आने वाली 5 तारीख को कमल के निशान के सामने का बटन दबाकर उन्हें विजयी बनायें। उन्होंने कहा कि यह जीत उनकी नहीं, बल्कि जनता की जीत होगी। उन्होंने कहा कि विधायक के रुप में जितने कार्य उसने करवाये हैं, अब ओर अधिक तेज गति से यह विकास कार्य करवाएंगे। उन्होंने कहा कि जनता किसी के बहकावे में नहीं आने वाली है और इस बार भी जनता सिर्फ भाजपा को ही अपना वोट देगी। उन्होंने कहा कि आज मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा में विकास बडी तेजी के साथ हो रहा है। इतने कम समय में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश में विकास करवाकर जनता में अपनी एक अमिट छाप छोडी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा विकास के नाम पर लोगों को बहकाया है, लेकिन अब जनता कांग्रेस के झूठे वायदों में फंसने वाली नहीं है। उन्होंने ग्रामीणो से अधिक से अधिक भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने जनसम्पर्क अभियान में सभी ग्रामीणों एवं देवतुल्य कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। इस अवसर गांव जनेसरों से जगदीप सिंह सरपंच प्रतिनिधि, पूर्व सरपंच बचना राम, तेजपाल सिंह, महामंत्री राममूर्ति, पंच गुरमीत, करनैल सिंह, सौरण सिंह, रवि चौधरी, कश्मीर, रामरतन कश्यप, नरवैल सिंह राम प्रसाद, लख्खा सिंह, सुनहेरा राम, महिन्द्र सिंह सतनाम सिंह तथा गांव गढ़ीगुजरान से रामलाल प्रजापत, ईशम सिंह प्रजापत, अमरनाथ, बाबू राम, राजपाल, जयपाल, चन्द्रभान सरपंच,  सुरेश मास्टर, ईशम जोगी, शमशेर सिंह चहल, गोविंद आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *