हरियाणा प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को मिलेगी तीसरी बार भारी बहुमत से जीत
थीम पार्क में दोपहर 2 बजे होने वाली रैली को लेकर कार्यकर्ताओं के हौसले बुलंद
मुख्यमंत्री नायब सिंह ने भाजपा प्रत्याशी राज्यमंत्री सुभाष सुधा के चुनावी कार्यालय का किया शुभारंभ

डॉ. राजेश वधवा

कुरुक्षेत्र। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र की धरा पर 14 सितंबर को चुनावी रैली का शंखनाद करने के लिए पहुंच रहे है। इस प्रदेश की ऐतिहासिक जनसभा 14 सितंबर को  दोपहर 2 बजे थीम पार्क में होगी। इस रैली से भारतीय जनता पार्टी की जीत का सफर तेजी के साथ आगे बढेगा और बीजेपी तीसरी बार प्रदेश में सरकार बनाएगी। यह उदगार हरियाणा के राज्यमंत्री श्री सुभाष सुधा ने व्यक्त किए है।
उन्होंने कंडा चौंक पर चुनावी कार्यालय के उदघाटन के दौरान कार्यकर्ताओं को 14 सितंबर को दोपहर 2 बजे थीम पार्क में होने वाली प्रधानमंत्री की जनसभा के लिए न्यौता दिया। इससे पहले हरियाणा के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह ने थानेसर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी राज्यमंत्री श्री सुभाष सुधा के चुनावी कार्यालय का विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान श्री सुभाष सुधा ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि थानेसर विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता एक जूट होकर लोगों तक पिछले 10 सालों में किए गए विकास कार्यांे की रिपोर्ट लेकर पहुंच रहा है। यह कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी की नेक नीतियों का भी प्रचार-प्रसार कर रहा है। इसके साथ ही तुलनात्मक अध्ययन भी लोगों के समक्ष रख रहा है कि कांग्रेस और इनैलों की सरकार ने नौकरियों का दाम लगाया और खुले आम युवाओं से नौकरियों के नाम पर पैसा लूटा जबकि भाजपा सरकार ने बिना खर्ची बिना पर्ची के सरकारी नौकरियां देने का काम किया।
उन्होंने कहा कि आज एक गरीब का बच्चा भी एचसीएस आफिसर बन जाता है और कांग्रेस और इनैलों के राज में उतरी हरियाणा के लोगों को केवल चतुर्थ श्रेणी की ही गिनी चुनी नौकरियां पैसों के साथ मिलती थी। राज्यमंत्री श्री सुधा ने जोशीले शब्दों में कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी कुरुक्षेत्र के लोगों के सामने 10सालों का हिसाब रखेंगे और आने वाले सालो का नक्शा भी सबके सामने रखेंगे। यह पार्टी दूरदर्शी सोच वाली पार्टी है और आम लोगों के हित को सोचकर ही नीतियां बनाती है। उन्होंने कहा कि इस जनसभा के लिए कार्यकर्ताओं में जोश है और प्रत्येक कार्यकर्ता अपनी डयूटी में लगा हुआ है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *