जगमोहन आनंद को प्रत्याशी बनाए जाने पर जिलेभर के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर, किया जोरदार स्वागत
जगमोहन बोले : कार्यकर्ताओं का साथ और जनता के आशीर्वाद से करनाल के विकास को देंगे गति
करनाल 5 सितंबर। करनाल विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी जगमोहन आनंद ने कहा कि संगठन ने जो विश्वास उन पर जताया है वह कार्यकर्ताओं के साथ और जनता के आशीर्वाद से उस विश्वास पर खरा उतरेंगे और करनाल के विकास को आगे बढ़ाएंगे। करनाल की जनता उनका परिवार है और वे अपने परिवार की सेवा के लिए हर पल यहीं मौजूद रहेंगे। जगमोहन आनंद टिकट मिलने के बाद कर्ण कमल कार्यालय में कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे तो उनका कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया और कहा कि उनकी जीत के लिए कार्यकर्ता एकजुटता से काम करेंगे। जगमोहन आनंद को भाजपा से टिकट मिलने पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। जगमोहन आनंद ने कहा कि जिस तरह से पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने करनाल में विकास की गंगा बहाई और उनके बाद अब मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने करनाल के विकास को आगे बढ़ाया। इसी तरह वे भी जनता के आशीर्वाद से करनाल की लोगों की सेवा के लिए 24 घंटे उपलब्ध रहेंगे और करनाल में विकास की गति को थमने नहीं  देंगे। इस अवसर पर अशोक सुखीजा, अशोक भंडारी, कृष्ण गर्ग, राजबीर शर्मा, मंडल अध्यक्ष साहिल मदान, मंडल अध्यक्ष सुनील गुप्ता, रामनगर मंडल अध्यक्ष अमर ठक्कर, भगवानदास अग्घी, विकास तंवर, नरेंद्र गौरसी, सतीश कश्यप, प्रवीन लाठर, पूर्व पार्षद राजेश अग्घी, पूर्व पार्षद नवीन कुमार एडवोकेट, पूर्व पार्षद जयभगवान कश्यप, जतिन कालड़ा,  पूर्व पार्षद वीर विक्रम कुमार, पूर्व पार्षद गिन्नी विर्क, पूर्व पार्षद मोनिका गर्ग, पूर्व पार्षद युद्धवीर सैनी, पूर्व पार्षद विकास तंवर, पूर्व पार्षद मोनू, सरपंच दीपक कुमार, सरपंच सुरेश पाल, सरपंच रणजीत सिंह, सहित पूर्व पार्षदों, सरपंचों, वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने जगमोहन आनंद को बधाई दी।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *