नशीली वस्तु अधिनियम के तहत पुलिस विभाग द्वारा जब्त किये गये नशीले पदार्थों को बाखली पेपर मील पेहवा में नष्ट किया गया। पुलिस विभाग द्वारा अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए समय-समय पर नशे के कारोबार करने वाले लोगों पर कार्यवाही करते हुए उनसे नशीले पदार्थ जब्त किये जाते है। सामान्य रुप से नशा तस्करों पर कार्यवाही करते हुए कईं बार पुलिस द्बारा विशेष अभियान चला कर नशे के धन्धें में लगे लोगों पर कार्यवाही की जाती है। नशीली वस्तु अधिनियम के तहत मामले दर्ज करके नशा तस्करों के कब्जे से नशीले पदार्थों को जब्त किया जाता है। जब्त शुद्धा नशीले पदार्थो को एक कानूनी प्रक्रिया के तहत नष्ट किया जाता है, ताकि इस प्रकार के नशीले पदार्थों का कोई दुरुप्रयोग न कर सकें। जिला पुलिस कुरुक्षेत्र व यमुनानगर द्वारा दर्ज किये गये 413 मामलों में जब्त किये गये चूरापोस्त, स्मैक, गांजा, सुल्फा, हैरोईन, चरस, गांजा व नशीली दवाईयों को दिनांक 04 सितम्बर 2024 को बाखली पेपर मील पेहवा में नष्ट किया गया । यह जानकारी पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ने दी।

इस बारे में जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ने बताया कि पुलिस महानिरीक्षक अम्बाला मण्डल अम्बाला के आदेशानुसार जिला पुलिस कुरुक्षेत्र, यमुनानगर व जिला में नशीली वस्तु अधिनियम के तहत दर्ज करीब 413 मामलों में जब्त किये गये नशीलों पदार्थो को बाखली पेपर मील पेहवा में नष्ट किया गया । इस प्रकार के नशीले पदार्थो को नष्ट करने के लिए सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश अनुसार एक कानूनी प्रक्रिया के तहत कमेटी का गठन किया जाता है। इन 413 मामलों में जब्त किए गए नशीले पदार्थों को नष्ट करने के लिए अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अम्बाला मंडल अम्बाला श्री शिवाश कविराज की अध्यक्षता में दो कमेटी बनाई गई है, जिसके मैम्बर पुलिस अधीक्षक कुरुक्षेत्र श्री वरुण सिंगला व उप पुलिस अधीक्षक कुरुक्षेत्र श्री अशोक कुमार व जिला यमुनानगर  के पुलिस अधीक्षक श्री गंगा राम पुनिया व उप पुलिस अधीक्षक-2 श्री राजेश कुमार अशोक कुमार हैं। जिनकी अध्यक्षता में दिनांक 04 सितम्बर 2024 को बाखली पेपर मील पेहवा में नष्ट किया गया । जिला पुलिस कुरुक्षेत्र, यमुनानगर व जिला अम्बाला पुलिस द्वारा दर्ज किए गए 413 मामलों में जब्त किये गये नशीले पदार्थ जिसमें चूरापोस्त- 14 किवंटल 75 किलो 266 ग्राम 35 मिलीग्राम, गांजा- 01 किवंटल 40 किलो 275 ग्राम, चरस- 03 किलो 303 ग्राम, स्मैक- 01 किलो 326 ग्राम 897 मिलीग्राम, हैरोईन- 02 किलो 158 ग्राम 824 मिलीग्राम, सुल्फा- 17 ग्राम व नशीली दवाईयों के 49 मामलों में 123235 कैप्सूल, 189684 नशीली गोलिया,इंजेक्शन 661 व सिरप 427  शीशी को नष्ट किया गया।

            पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ने बताया कि इससे पूर्व फैसलाशुदा तथा विचाराधीन मामलों में जब्त किये गए नशीलें पदार्थों को लकड़ी द्वारा आग में जलाया जाता था। जिससे पर्यावरण पर काफी बुरा प्रभाव पड़ता था तथा इस प्रक्रिया में खर्च भी अधिक आता था। पर्यावरण को बचाने के लिए राज्य स्तर पर उच्च अधिकारियों द्वारा विचार-विमर्श करने उपरांत निर्णय लिया गया था कि इस प्रकार के पदार्थों को किसी ऐसी जगह पर नष्ट किया जाये जहाँ पर इसके जलाने से पर्यावरण पर दुष्प्रभाव ना पड़े। जिसको साकार करने के लिए पुलिस महानिरीक्षक अम्बाला मण्डल अम्बाला ने उनके अंतर्गत आने वाले जिला पुलिस कुरुक्षेत्र, यमुनानगर के 413 मामलों में जब्त किये गये नशीले पदार्थों को बाखली पेपर मील पेहवा में नष्ट किये जाने का निर्णय लिया है। बाखली स्थित पेहवा सैन्संस पेपर मिल में नशीले पदार्थों को फ्यूल के रूप में इस्तेमाल किया जायेगा। नशीले पदार्थों को पेपर मील में प्रयोग होने वाले इंधन के साथ मिलाकर जलाया गया । ज्युडिशियल निरिक्षक मालखाना सहायक उप निरीक्षक अशोक कुमार, यमुनानगर के मालखाना मोहर्र की उपस्थिति में नशीले पदार्थों को नष्ट किया गया। इसके लिए सैन्सन पेपर मिल के मालिक प्रदीप सैनी डायरेक्टर व राजेन्द्र चोपड़ा ने इन्हें पावर प्लांट के बॉयलर में जलाने के लिए सहमति जताई।

 इसके अतिरिक्त 61 मामलों में जब्त की गई 67 किलो 603 ग्राम 248 मिलीग्राम अफीम को नष्ट करने के लिए नीमच मध्य प्रदेश भेजा गया।

 

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *