जिला पुलिस ने सीबीआई अधिकारी बताकर लाखों रूपये की धोखाधड़ी करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला के कुशल मार्ग-दर्शन में अपराध अन्वेषण शाखा-1 की टीम ने सीबीआई अधिकारी बताकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में हिम्मत सिंह पुत्र भाग सिंह वासी नदयाली जिला मोहाली पंजाब को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है ।

जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 7 मार्च को थाना सदर पेहवा पुलिस को दी अपनी शिकायत में अमरीक सिंह पुत्र बंता सिंह वासी असमानपुर पेहवा ने बताया कि उसकी पुत्र वधु ने अपने पैतृक गांव की जमीन मार्च 2023 में बेच दी थी। कुछ समय बाद उसकी पुत्र वधु बेचीं हई जमीन के पैसों से पेहवा मे कुछ जमीन खरीद ली तथा बचे हुए पैसे अपने खाता मे जमा किये हुए थे । दिनांक 17 जून 2023 उसका बेटा व वधु अम्बाला गये हुए थे उसी समय उसके घर पर 3/4 व्यक्ति आये और अपने आप को सीबीआई के अधिकारी बताया । उन्होंने बताया कि उसकी पुत्र वधु ने गलत तरीके से सरकारी जमीन पंजाब में बेची है। जिससे सरकार को लाखो रूपये का चुना लगा है। अगर उनको जेल जाने से बचना है तो पैसे सरकारी खाते मे जमा करा दे। उसके बाद वह उसको अम्बाला ले गये जहां से उसकी पुत्र वधु को डरा-धमका कर बैंक आए। उन सभी ने मिलकर उसकी पुत्र वधु से 10 लाख कैश तथा 21 लाख आरटीजीएस करवा लिए। दिनांक 19 जून 2023 वह दुबारा आए और 10 लाख आरटीजीएस करवाकर चले गये । कुछ समय बाद एक ब्रेकिंग न्यूज से उनको पता चल कि उनके साथ धोखाधड़ी हुई है। जिसकी शिकायत पर थाना सदर पेहवा में मामला दर्ज करके जांच सहायक उप निरीक्षक सतीश कुमार को दी गई । बाद में मामले की जांच अपराध अन्वेषण शाखा-1की दी गई ।

दिनांक 22 अगस्त को अपराध अन्वेषण शाखा-1 प्रभारी सुरेंद्र कुमार के मार्ग-निर्देश में उप निरीक्षक गुलाब सिंह व मुख्य सिपाही मंदीप सिंह की टीम ने सीबीआई अधिकारी बताकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोपी हिम्मत सिंह पुत्र भाग सिंह वासी नदयाली जिला मोहाली पंजाब को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को माननीय अदालत में पेश करके अदालत के आदेश से अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *