– पुत्रदा एकादशी के दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती
करनाल : शहर की पुरानी अनाज मंडी स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर में पुत्रदा एकादशी बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर मंदिर व बाबा श्याम के स्वरूप को फूलों से सजाया और महकाया गया। सुबह से लेकर शाम तक खाटू श्याम मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं ने मंदिर में पहुंचकर विधि-विधान से पूजा अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की। पुत्रदा एकादशी के उपलक्ष्य में मंदिर में कीर्तन का आयोजन भी किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिर में पहुंचकर कीर्तन का आनंद उठाया। शुक्रवार को सुबह से लेकर प्रभु इच्छा तक श्रद्धालुओं ने श्याम बाबा का गुणगान किया। कीर्तन के दौरान हुए गुणगान के माध्यम से श्रद्धालुओं को पुत्रदा एकादशी महत्व बताया गया। एकादशी के अवसर पर मंदिर में भंडारे का आयोजन किया गया और मंदिर कमेटी द्वारा श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर पंडित दीपक पांडे ने बताया कि हिंदू पंचांग के अनुसार सावन मास की शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को पुत्रदा एकादशी का व्रत रखा जाता है। पुत्रदा एकादशी के दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा- अर्चना करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। साथ ही जीवन में सुख- समृद्धि बनी रहती है। पुत्रदा एकादशी का व्रत पुत्र प्राप्ति के लिए भी किया जाता है। वहीं इस मौके पर मंदिर के मुख्य सेवक देसराज गुप्ता ने बताया कि हर एकादशी पर श्री खाटू श्याम मंदिर में भव्य कीर्तन और भंडारे का आयोजन किया जाता है। मंदिर कमेटी की तरफ से श्रद्धालुओं की सेवा के लिए हर प्रकार की व्यवस्था की जाती है। इस मौके पर मंदिर मुख्य सेवक देसराज गुप्ता, अनिल कुमार गर्ग, रामकरण गोयल, महेंद्र गुप्ता, विनोद गोयल, आकाश गुप्ता व विकास गुप्ता सहित आदि उपस्थित रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *