बोले : चुनावों में भाजपा की विदाई और कांग्रेस की होगी ताजपोशी, 20 अगस्त को करनाल में होगा पदयात्रा का स्वागत

करनाल, 16 अगस्त : प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं किसान सैल के राष्ट्रीय संयोजक व हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन के पूर्व सदस्य ललित बुटाना ने कहा कि जिस पल का हरियाणा की जनता को इंतजार था वह पल आ ही गया। हरियाणा की जनता एक अक्तूबर को भाजपा के कुशासन के राज को समाप्त कर कांग्रेस का सुशासन लाएगी। उन्होंने कहा कि पिछले दस सालों में जो भाजपा की सरकार ने आम लोगों पर अत्याचार किए है। उसका बदला लेने का समय आ गया है। सरकार से हिसाब लेने के लिए कांग्रेस की लोकप्रिय सांसद कुमारी सैलजा अपनी यात्रा को लेेकर 20 अगस्त को करनाल आएगी। वह प्रदेश के विभिन्न भागों से होते हुए करनाल पहुंचेगी। भाजपा के कुशासन तथा कांग्रेस की राष्ट्रीय नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े का संदेश जन-जन तक पहुंचाने में कुमारी सैलजा कामयाब रही है। ललित बुटाना ने कहा कि कुमारी सैलजा की अगुवाई में कांग्रेस मजबूत हो रही है। आने वाले समय में कांग्रेस विधानसभा चुनावों में प्रचंड बहुमत से जीत दर्ज करेगी। कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद हर वर्ग खुशहाल होगा। उन्होंने कहा कि कुमारी सैलजा पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए पदयात्रा कर रही है। राहुल गांधी ने देश के इतिहास में सबसे बड़ी यात्राएं की है आम जनमानस की लड़ाई लड़ने के लिए उन्होंने कन्याकुमारी से कश्मीर और मणिपुर से महाराष्ट्र तक की यात्रा की। देश के हर वर्ग के आदमी से बात की, उनकी पीड़ा जानी और उन तक कांग्रेस के संदेश को पहुंचाया। उनकी प्रेरणा से ही कुमारी सैलजा कांग्रेस संदेश यात्रा निकाल रही है। जिसका परिणाम विधानसभा चुनावों में साफ तौर पर दिखाई देगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा विकास और भाईचारे की बात की है। प्रदेश की जनता कुमारी सैलजा को मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहती है और उनकी पदयात्रा का स्वागत करने के लिए बेताब है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *