अम्बाला 15 अगस्त: अंबाला शहर गली जट्टा में अंजुमन इस्लाहुल मुस्लिमीन सोसायटी रजि. (स्थापना 1980) की ओर से मुख्य कार्यालय में 78 वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर अंजुमन के सदर सैयद अहमद खान ने राष्ट्रीय तिरंगा झंडा फहराने की रस्म अदा की और तिरंगे को सलामी दी। झंडे के बाद लड्डू बांटकर खुशी का इजहार किया गया। इस अवसर पर दर्जनों मुस्लिम भाइयों व उलमा-ए-दीन ने भाग लिया। ज़िला प्रधान सैय्यद अहमद खान ने झंडा फहराने के उपरांत उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज का दिन हर भारतवासी के लिए बहुत ही गौरवशाली ऐतिहासिक दिन है, जिसे हासिल करने के लिए 90 वर्ष तक अंग्रेजों से लड़ाई लड़कर देश की आजादी हासिल की है। इस अवसर पर शहीदों को याद किया गया। सैयद अहमद खान ने कहा कि सभी ने जाति धर्म से ऊपर उठकर देश को आजाद करवाने की लड़ाई लड़ी है।  आज हम जो खुली हवा में सांस ले रहे हैं यह हमारे उन पूर्वजों की देन है जिन्होंने हंसते-हंसते फांसी के फंदे को चूमा है और अंग्रेजों की जेलों में लेकर रहकर लाठियां खाई हैं। सैय्यद खान ने उपस्थित लोगों को कहा कि शुभ अवसर पर हमने यह शपथ लेनी चाहिए कि देश और समाज में भाईचारा कायम रखने के लिए हर कुर्बानी करने के लिए तत्पर रहना है। उन्होंने कहा कि यदि देश का भाईचारा मजबूत रहेगा तभी हमारा देश तरक्की करेगा। उन्होंने सभी को स्वतन्तत्रा दिवस की बधाई देते हुए कहा कि यह लोकतंत्र का सबसे बड़ा महापर्व है। राष्ट्र भावना के सदंेश को जन-जन तक पहुंचाकर अपने राष्ट्र को और मजबूत करने का काम करना है। इस अवसर पर प्रमुख मुफ्ती मोहम्मद शाहबाज कासमी, मोहम्मद साकिब, मोहम्मद अयान, अबदुल कादिर, शकील अहमद, मोहम्मद सलीम,कारी उजैर अहमद, कारी मो० राशिद, रिज्जुक तुल्ला खान, नौशाद हुसैन, अबरियाज राजपूत, शकील अहमद, सलीम अहमद, कमरूल इस्लाम, अब्दुल वली, असद अहमद, नासीर हुसैन,अब्दुल कादिर आदि मौजूद रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *