कुरुक्षेत्र 14 अगस्त नेहरू युवा केंद्र कुरुक्षेत्र युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार व जिला प्रशासन कुरुक्षेत्र द्वारा आजादी के महोत्सव के तहत 9 से 15 अगस्त 2024 तक हर-घर तिरंगा यात्रा कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। जिले के सभी खंडों में नेहरू युवा केंद्र के सभी राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवकों द्वारा तिरंगा यात्रा के माध्यम से लोगों को अपने घर पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराने का आह्वान कर इस अभियान से जुड़ने के लिए युवाओं को जागरूक व प्रेरित किया गया। इन कार्यक्रमों का आयोजन नेहरू युवा केन्द्र की जिला युवा अधिकारी लेखा एवं कार्यक्रम सुपरवाइजर कांता देवी की अध्यक्षता में करवाए जा रहे है। उक्त तिरंगा यात्रा कार्यक्रमों मे युवाओं द्वारा बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग किया जा रहा है।
जिला युवा अधिकारी नेहरू युवा केन्द्र कुरुक्षेत्र का कहना है कि किसी देश का झंडा उस पूरे देश का प्रतीक होता है। जिस तरह एक झंडा किसी देश का प्रतिनिधित्व करता है, उसी तरह हमारा राष्ट्रीय झंडा भारत देश का प्रतिनिधित्व करता है। हमारे लिए हमारे राष्ट्रीय झंडे के बहुत मायने हैं। यह हमें गौरवान्वित महसूस कराता है। हमारे झंडे को जन जन तक पहुंचाने के लिए भारत में एक अभियान हर घर तिरंगा अभियान चलाया गया है। इस अभियान से न केवल नागरिकों को ध्वज से व्यक्तिगत रूप से जुड़ने में मदद मिलेगी बल्कि राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान भी बढ़ेगा। देश के नागरिकों के दिलों में देशभक्ति की भावना को बढ़ाना और देश के लिए प्रेम जागरूक करना के साथ-साथ हमारे राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना को पैदा करना है। आज के कार्यक्रम को सफल बनाने में  प्रधानाचार्य सरजयंत सिंह, युवा साथी विजेता सैनी, स्वयंसेवक किरण, प्राची, एकता व स्कूल के विद्यार्थियों का योगदान रहा। नेहरू युवा केंद्र कुरुक्षेत्र के सभी राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवकों द्वारा अपने-अपने स्तर पर अहम भूमिका निभाई जा रही है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *