अम्बाला शहर, 8 अगस्त: भारत विकास परिषद नगर शाखा, अम्बाला शहर की मातृशक्ति द्वारा हरियाली तीज का उत्सव बड़े उत्साह एवं उमंग के साथ परिषद भवन में भारतीय परम्परा में मनाया गया। सर्वप्रथम दीप प्रज्वलित कर वंदेमातरम का गायन किया गया। श्रीमती साक्षी अग्रवाल महिला सहभागिता प्रमुख द्वारा समयबद्धता गेम खिलाई गई और श्रीमती सुदेश अग्रवाल ने समयबद्धता पुरस्कार जीता। सभी उपस्थित मातृशक्ति ने अपना-अपना परिचय दिया। सभी ने झूले झूलकर, सांस्कृतिक नृत्य, भजन व गीत गाकर हरियाली तीज का आनंद लिया। श्रीमती रेखा शर्मा, कनिका बंसल व सिमरन वालिया को डांस में पुरस्कार दिए गए। नीतिका सिंगला ने हरियाली तीज क्वीन का पुरस्कार जीता। हरियाली तीज उत्सव में शाखा की महिला प्रमुख श्रीमती साक्षी अग्रवाल, सहसंजोयिका श्रीमती शालिनी गुप्ता, श्रीमती जसविंदर कौर वालिया कार्यक्रम संयोजक श्रीमती अलका अग्रवाल, सविता गुप्ता, संजू मित्तल, प्रेमलता जैन, सुनीता बंसल, रचना दीवान, कनिका बंसल, शिवानी बंसल, नीतिका सिंगला, नंदिनी, रुचिका, सुदेश अग्रवाल, शशि वशिष्ठ, चेतना बत्रा, वंदना अग्रवाल, रानी मित्तल रेखा शर्मा, सिमरन कौर, शिल्पा गोयल व सोनिया अग्रवाल उपस्थिति रही। सभी ने गेम्स खेली व स्नेक्स का मजा लिया। राष्ट्रीय गीत गाकर कार्यक्रम का समापन किया गया।
