कुवि के विधि संस्थान में नशा विरोधी कार्यशाला व रैली का आयोजन


कुरुक्षेत्र, 8 अगस्त।
 डॉ. ममता सचदेवा ने कहा कि नशा हमारी भावी पीढ़ी को दिन प्रतिदिन खोखला करता जा रहा है, जिससे देश का युवा अपराध की तरफ अग्रसर हो रहा है। नशे की आदत से बचने के लिए इस तरह के जागरूकता अभियान अति आवश्यक है। वे गुरुवार को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के  विधि संस्थान, में नशीले पदार्थों के सेवन के खिलाफ जागरूकता पर एक दिवसीय कार्यशाला व रैली
कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि बोल रही थी। डॉ ममता सचदेवा द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर तथा विधि संस्थान की निदेशक प्रो. सुशीला चौहान के स्वागत भाषण से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।
कार्यशाला के विशिष्ट अतिथि डॉ. अमित लुदरी ने बताया कि विधि संस्थान द्वारा किया गया यह प्रयास बहुत सराहनीय  है, इसके लिए उन्होंने विधि संस्थान की निदेशक को बधाई दी। डॉ. सुशीला देवी  ने छात्रों में बढ़ती हुई नशे की लत पर चिंता व्यक्त की और छात्रों को नशे की लत से दूर रहने के लिए प्रेरित किया।
कार्यशाला के विशेषज्ञ सब इंस्पेक्टर, कार्य प्रभारक हरियाणा राज्य नारकोटिक कंट्रोल ब्यूरो के डॉ. अशोक वर्मा ने बताया कि आज ड्रग एब्यूज समाज की एक भयंकर समस्या बन गया है इसलिए समय रहते छात्रों को जागरूक करना बहुत जरूरी है और इसके लिए स्कूल और कॉलेज को अधिक से अधिक जागरूकता अभियान चलाने चाहिए। कार्यशाला के अंत में विधि संस्थान के डिप्टी डायरेक्टर डॉ. रमेश सिरोही  ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
विधि संस्थान के विद्यार्थियों ने प्रदर्शनी का मंचन किया व  संस्थान के 250 से ज्यादा विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय प्रांगण में नशा विरोधी जागरूकता रैली में बढ़ चढ़कर भाग लिया।
कार्यक्रम में विधि संस्थान के फैकल्टी मेंबर्स डॉ प्रीति जैन, कार्यशाला के संयोजक डॉ. संतलाल, डॉ. अजीत सिंह चहल, डॉ. नीरज बातिश, डॉ. तृप्ति, सहसंयोजक डॉ.मोनिका, डॉ. मनजिंदर गुलियानी, डॉ. जयकिशन भारद्वाज, डॉ. शालू अग्रवाल, डॉ. पूनम, डॉ. अमित, डॉ. कृष्णा अग्रवाल, डॉ.दीप्ति, डॉ. सुमित, डॉ. जतिन व डॉ.इशू, डॉ. प्रोमिला, डॉ. अंजू, डॉ. आरुषि, डॉ. पूजा, डॉ. जापान, डॉ. सुरेंद्र, कर्मदीप, बसंत और गैर शिक्षक कर्मचारी मौजूद रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *