करनाल 4 अगस्त। भारत विकास परिषद् के सेवा संकल्प के अनुरूप हमारी श्री राधाकृष्ण शाखा ने अपना आशियाना आश्रम इंदिरा कॉलोनी करनाल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ निवर्तमान मेयर रेणुबाला गुप्ता ने किया। रेणुबाला गुप्ता ने इस मानव कल्याण कार्य के लिए भारत विकास परिषद् का आभार प्रकट किया। यह प्रकल्प प्रियंका काठपाल के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस प्रकल्प के प्रमुख विक्रम रहे। डॉक्टर विनय कुमार, दिनेश भट्ट व उनकी टीम ने लगभग 70 व्यक्तियों की नेत्र जांच की व 5 रोगियों को मोतीबंद के आपरेशन के लिए अर्पणा अस्पताल मधुबन ले जाया गया। नेत्र जांच के बाद दवाईयां व चश्में दिए गए। आने वाले सभी व्यक्तियों ने इस पहल के लिए भारत विकास परिषद् का आभार प्रकट किया। शाखा अध्यक्ष उमेश तनेजा ने सहयोग के लिए अर्पणा हॉस्पिटल व अपना आशियाना के प्रबंधकों  का आभार प्रकट किया। अपना आशियाना के संचालक श्री राजकुमार अरोड़ा जी ने इस नेक कार्य के लिए भारत विकास परिषद की श्री राधाकृष्ण शाखा के सभी सदस्यों का धन्यवाद किया और कहा कि भविष्य में भी आप इस तरह के स्वास्थ्य कैंपों का आयोजन अपना आशियाना आश्रम में करते रहें ताकि यहां रहने वाले सभी जनों का स्वास्थ्य ठीक रहे। इस सेवा कार्य में सचिव देवेंद्र रोहिला, महिला सहभागिता संयोजक अनिता सिंह, उपाध्यक्ष बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ प्रभा शर्मा, वित सचिव राकेश अरोड़ा, उपाध्यक्ष सेवा प्रमोद नागपाल, दलबीर, विक्रम उपस्थित रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *