हरियाणा के खिलाड़ी विश्व में भारत का नाम रोशन कर रहे, लेकिन मेडल आने पर भाजपा अपनी पीठ थपथपाने में आगे : डॉ. सुशील गुप्ता
अनिल विज ने 2018 में मनु भाकर का अपमान किया था: डॉ. सुशील गुप्ता
2018 में यूथ ओलंपिक में गोल्ड जीतने के बाद मनु भाकर को पुरस्कार राशि के लिए संघर्ष करना पड़ा: डॉ. सुशील गुप्ता
आम आदमी पार्टी शहर और गांव दोनों जगह लोगों की पसंद: अनुराग ढांडा

रोहतक, 01 अगस्त

आम आदमी पार्टी हरियाणा के लोगों की पहली पसंद बन चुकी है। रोजाना बड़ी संख्या में दूसरी पार्टियों से लोग आम आदमी पार्टी में आ रहे हैं। इस कड़ी में गुरुवार को आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता और वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा की मौजूदगी में पार्षद सुरेश मुंजाल के नेतृत्व में भाजपा के जिला कार्यकारिणी सदस्य अमन मुंजाल, प्रकाश विडलांन, राजन मुंजाल, सुरेंद्र जांगड़ा, भूषण आहूजा और दर्शन विग समेत 100 से ज्यादा पदाधिकारियों ने भाजपा और कांग्रेस पार्टी को छोड़कर आम आदमी पार्टी ज्वाइन की। इस दौरान सभी ने हरियाणा में बदलाव के लिए आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने बात कही।

डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि हरियाणा के खिलाड़ी लगातार भारत का नाम रोशन कर रहे हैं। ओलंपिक में हरियाणा की बेटी मनु भाकर ने देश के लिए 2 मेडल जीत कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। ये हरियाणा और देश के लिए गर्व की बात है। मेडल आने के बाद भाजपा सरकार अपनी पीठ थपथपाने और क्रेडिट लेने में सबसे आगे हैं। लेकिन जब ये खिलाड़ी संघर्ष कर रहे होते हैं तो कोई इनका हाथ पकड़ने आगे नहीं आता।

उन्होंने कहा 2018 में मनु भाकर यूथ ओलंपिक में स्वर्ण जीतने वाली पहली भारतीय निशानेबाज़ बनी थी। तब अनिल विज साहब ने ट्वीट किया था कि हम मनु भाकर को 2 करोड़ रुपए का नक़द पुरस्कार देंगे। तीन महीने तक जब सरकार ने कुछ नहीं दिया तो मनु भाकर ने अपने लिए आवाज़ उठाई और अनिल विज से सवाल किया की आप अपना वादा पूरा करेंगे या ये सिर्फ़ एक जुमला था? सबको याद है कि मनु भाकर को अपनी पुरस्कार की राशि के लिए कितना संघर्ष करना पड़ा था। सबको याद है कि कैसे अनिल विज साहब ने पब्लिकली मनु भाकर का अपमान किया था।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने भी हरियाणा के खिलाड़ियों के साथ सदा भेदभाव किया है। मैं आज आपके सामने इस भेदभाव का भी खुलासा करूंगा। पेरिस ओलंपिक में देश भर से 117 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं, जिसमें से 24 खिलाड़ी हरियाणा से हैं जो लगभग 20% होता है। ये हर हरियाणा वासी के लिए गर्व की बात है। लेकिन केंद्र सरकार ने हरियाणा को केवल 66.59 करोड़ रुपए दिए हैं स्पोर्ट्स डेवलपमेंट के लिए जो पूरे स्पोर्ट्स डेवलपमेंट फंड  का सिर्फ़ 3% है।

उन्होंने कहा गुजरात से केवल 2 खिलाड़ी ओलंपिक में गए हैं, लेकिन गुजरात को 428 करोड़ रुपए का स्पोर्ट्स फंड मिला है जो की कुल फंड का लगभग 20% है। हमारा सीधा सवाल है कि हरियाणा के साथ ऐसा भेदभाव क्यों? हरियाणा को केवल 3% फण्ड क्यों? इस पर हरियाणा की बीजेपी सरकार चुप क्यों है? आम आदमी पार्टी की सरकार बनते ही हम खिलाड़ियों के लिए एक्शन प्लान लाएंगे। ट्रेनिंग से लेकर हेल्थ और इंफ्रास्ट्रक्चर तक सभी सुविधाएं दी जाएंगी।

वहीं वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने कहा कि आम आदमी पार्टी हरियाणा में एक मजबूत विकल्प बन चुकी है। शहर और गांवों में युवा, महिलाएं और बुजुर्ग आम आदमी पार्टी को उम्मीदों से देख रहे हैं। प्रदेश में आम आदमी पार्टी एक मजबूत विकल्प बन चुकी है। इससे पता चलता है कि हरियाणा की जनता भी अरविंद केजरीवाल की पांच गारंटियों को लागू करवाना चाहती है।

उन्होंने कहा कि जिस तरीके से पूरे प्रदेश में आम आदमी पार्टी का परिवार बढ़ रहा है। उससे स्पष्ट हो रहा है कि हरियाणा में बदलाव शुरू हो चुका है। हरियाणा की जनता इस बार शिक्षा और स्वास्थ्य के मुद्दे पर वोट करेगी। हरियाणा के लोग भी दिल्ली और पंजाब की तर्ज पर 300 यूनिट फ्री बिजली चाहते हैं। महिलाओं को सम्मान राशि और प्रत्येक युवा को रोजगार देने का काम भी आम आदमी पार्टी करेगी।

उन्होंने कहा मोदी जी की तानाशाही का सामना अरविंद केजरीवाल आंखों में आंखें डालकर कर रहे हैं। जहां बड़े बड़े नेताओं ने घुटने टेक दिए वहां अरविंद केजरीवाल डटकर खड़े हैं। बच्चों को फ्री शिक्षा और सरकारी अस्पतालों में बेहतर ईलाज, फ्री बिजली और पानी की गारंटी से मोदी जी और बीजेपी डरती है। हरियाणा के लाल और इस मिट्टी के बेटे अरविंद केजरीवाल को जेल में डालने का बदला हरियाणा के लोग बीजेपी से लेंगे। इस बार बीजेपी को हरियाणा में एक भी सीट नहीं मिलेगी।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *