लोगों को रास आया है यह नायाब तरीका नारायणगढ़ से की शुरूआत।

अम्बाला/
  नारायणगढ़, 30 जुलाई।      हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने लोगों की समस्याएं सीधे सुनने का एक नये अंदाज की शुरूआत की है। मंच से मात्र 10 मीटर की दूरी पर शिकायतकर्ता माईक पर आकर मुख्यमंत्री से अपनी फरियाद करता है और मुख्यमंत्री तत्काल अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश देते है। जो लोगों को काफी रास आ रहा है।
मुख्यमंत्री ने इस नये अंदाज की शुरूआत नारायणगढ़ अनाज मण्डी में जनसंवाद कार्यक्रम से शुरूआत की। लगभग 2 घण्टें से अधिक चले कार्यक्रम में सीएम ने 200 से अधिक लोगों की शिकायतें सुनी। सरपंचों के अलावा महिला फरीयादकर्ता भी मुख्यमंत्री के समक्ष खुले मन से अपनी शिकायतें रख रहे थे और मात्र 10 मीटर की दूरी पर मुख्यमंत्री को देखकर वे गदगद भी नजर आए। मुख्यमंत्री ने सरपंचों से कहा कि अपने गांव की कोई भी एक प्रमुख मांग लिख कर दो उसे तत्काल पूरा किया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने नारायणगढ़ विधानसभा क्षेत्र की सभी ग्राम पंचायतों को 10-10 लाख रूपये तथा नगरपालिका नारायणगढ़ को 10 करोड़ रूपये की ग्रांट विकास कार्यो के लिए देने की घोषणा की।
मुख्यमंत्री ने खुले मन से कहा कि आप के द्वारा दिया गया एक-एक दस्तावेज का बारिकी से अध्यन किया जाएगा और मोबाइल नम्बर पर सूचित किया जाएगा, आपकी शिकायत के निवारण की प्रक्रिया किस स्तर पर है। लोगों की संतुष्टि को ही वे अपनी जनसेवा का आधार मानते है।

जनसंवाद कार्यक्रम से पहले मुख्यमंत्री हुसैनी गांव के मा. हरफूल सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करने उनके आवास पर पहुंचे और शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया और दिवंगत आत्का की शांति के लिए प्रार्थना की।
जनसंवाद कार्यक्रम के उपरांत मुख्यमंत्री ने नारायणगढ़ में 50 से 100 बैड का बन रहे निर्माणाधीन अस्पताल का भी निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होने नक्शे के माध्यम से अवलोकन भी किया और सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूरा किया जाए।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बंतो कटारिया, जिला परिषद चेयरमैन राजेश लाड़ी, भाजपा जिला प्रधान मनदीप राणा, पूर्व विधायक श्याम सिंह राणा, जवाहर सैनी, जिला महामंत्री विवेक गुप्ता, उपायुक्त पार्थ गुप्ता, नगर निगम कमीश्रर संगीता तेतरवाल, एसपी सुरेन्द्र भोरिया, एसडीएम यश जालुका, सीटीएम विश्वजीत सिहं, नगरपालिका प्रधान रिंकी वालिया, जगपाल सैनी, नम्बरदार सुरेश पाल, जिला परिषद के पूर्व चेयरमैन सुरेन्द्र राणा, मण्डल प्रधान रणधीर सिंह, मण्डल प्रधान मंगूराम कंजाला, मण्डल प्रधान गुरनाम सिंह गुर्जर, भाजपा बीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष सतीश धीमान, अश्वनी अग्रवाल, पूर्व चेयरमैन अमित वालिया, पूर्व जिला प्रधान राजेश बतौरा, राकेश बिंदल, जसवीन्द्र सिंह बख्तुआ, श्रवण सैनी, नरेन्द्र राणा कुराली, पवन गुर्जर, युवा जिला प्रधान संदीप अम्बली, राजू मक्कड़, कर्मवीर भूखडी अशोक साहनी, वाईस चेयरपर्सन आईना गुप्ता, संजू महात्मा,  दिलबाग बनौदी, सहित काफी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *