खरीफ सीजन में धान की जगह दूसरी फसल लगाने पर सात हजार रुपए प्रति एकड़ दी जा रही प्रोत्साहन राशि

करनाल, 29 जुलाई।    मेरा पानी मेरी विरासत योजना के तहत धान की रोपाई ना करने वाले किसानों को हरियाणा सरकार सात हजार रुपए प्रति एकड़ के हिसाब से प्रोत्साहन राशि प्रदान कर रही है।

कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उपनिदेशक वजीर सिंह ने बताया कि जिन किसानों ने पिछले वर्ष खरीफ सीजन में धान की फसल लगाई थी और इस वर्ष खरीफ सीजन में धान की जगह दूसरी फसल लगाते हैं तो उनको सरकार की ओर से 7 हजार रुपए प्रति एकड़ अनुदान दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा पानी बचाने के लिये मेरा पानी मेरी विरासत योजना चलाई जा रही है।

उन्होंने बताया कि किसान धान के स्थान पर दलहन, तिलहन, कपास, ज्वार, चारा, सब्जियां इत्यादि लगा सकते हैं। योजना का लाभ लेने के लिए किसान को मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर अपना पंजीकरण करवाना होगा। जिन किसानों ने पिछले वर्ष खरीफ सीजन में इस योजना का लाभ ले लिया है, वे भी दोबारा इस योजना के तहत अपना पंजीकरण करवा सकते हैं।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *