करनाल में पंजाबी महासम्मेलन 18 अगस्त को, शहीद मदनलाल ढींगड़ा को समर्पित होगा पंजाबी महासम्मेलन : पराग गबा
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा तथा प्रदेश अध्यक्ष चौ. उदयभान करेंगे शिरकत

करनाल। राष्ट्रीय पंजाबी महासभा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष पराग गाबा को प्रदेश भर के पंजाबी नेताओं ने बधाई दी है। उन्होंने कहा कि वह अपने पिता स्व. देशराज गाबा द्वारा दिखाए गए रास्ते पर चलकर पंजाबी समुदाय को आगे बढ़ाऐंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पंजाबी समुदाय की संख्या के हिसाब से इस समुदाय को विधानसभा चुनाव में कम से कम 21 विधानसभा क्षेत्रों में टिकट मिलनी चाहिए। इन्हीं सभी मांगों को लेकर पंजाबी महासम्मेलन करनाल के अनमोल गार्डन में 18 अगस्त को आयोजित किया जाएगा। जिसमें प्रदेश भर से पंजाबी समुदाय के प्रतिनिधि भाग लेंगे। इस महा सम्मेलन में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा, प्रदेशाध्यक्ष चौ. उदयभान, राष्ट्रीय पंजाबी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक मेहता, प्रदेश अध्यक्ष अशोक अरोड़ा मौजूद रहेंगे। इस अवसर पर पंजाबी समुदाय के लोग बड़ी संख्या में एकत्रित होकर अपनी शक्ति का प्रदर्शन करेंगे। पत्रकार वार्ता में राष्ट्रीय महासचिव ललित अरोड़ा, त्रिलोचन सिंह, अशोक खुराना, मनोज वधवा ने भी पत्रकारों से बातचीत की। संबोधित करते हुए इन नेताओं ने कहा कि पंजाबी समुदाय के अधिकारों की लड़ाई स्व. देशराज गाबा ने लड़ी थी। इस लड़ाई में काफी हद तक सफलता मिली। इन नेताओं ने कहा कि पंजाबी समुदाय के दबाव के कारण भाजपा को मनोहर लाल को मुख्यमंत्री बनाना पड़ा। लेकिन मनोहर लाल ने अपने समाज के लिए कुछ नहीं किया। वह अपने आपको पंजाबी कहने में भी शर्मिंदगी महसूस करते थे। जबकि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के राज में पंजाबी समुदाय को सत्ता में पूरी भागीदारी मिली। इस समुदाय के लोगों को लोकसभा और विधानसभा चुनावों में भरपूर टिकट मिली। पिछले लोकसभा और विधानसभा के उपचुनाव में भी दो लोगों को टिकट मिली। उन्होंने कहा कि हुड्डा राज में पंजाबी टीचर्स की भर्ती की गई, सरकार में पंजाबी समुदाय के लोगों को भागीदारी मिली। त्रिलोचन सिंह को अल्पसंख्यक आयोग का चेयरमैन बनाया गया, वहीं शादी लाल बतरा को राज्य सभा में भेजा गया और इसके अलावा पंजाबी समुदाय से संबंधित शहीदों की प्रतिमाओं और उनकी याद में पार्क बनाए गए। जबकि भाजपा के राज में पंजाबियों को अपमानित किया गया। इस अवसर पर पराग गाबा के जिलाध्यक्ष बनने पर सभी ने बधाई दी और उनका पूरा सहयोग करने का वायदा किया। इस मौके पर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष पराग गाबा ने भी सभी का आभार जताया और कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें समाज की ओर से दी गई है वह उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे और सभी को साथ लेकर चलेंगे। इस अवसर पर स. त्रिलोचन सिंह, मनोज वधवा, अशोक खुराना, ललित अरोड़ा, सुरेश खन्ना, रजत खन्ना, डा. राकेश शर्मा, राज पोपली, अमन शर्मा, राकेश ढींगड़ा, जितेन्द्र छाबड़ा, मदन मुंजाल, पीयूष शर्मा, अमित मेहता, डिम्पल बलड़ी, राकेश कक्कड़, बीटू संधू, राजकुमार राजू, शाम मालावर सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *